अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देशभर के सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य कर दी गई है। इस फैसले से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों में गहरा असंतोष है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मुद्दे पर शिक्षकों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इसे संसद में जोरदार तरीके से उठाएँगे।
शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देने के लिए बाध्य करना पूर्णतः अन्याय है। सांसद ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों की गरिमा और उनके अनुभव पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करने के लिए दो अवसर दिए जाएंगे। यदि वे सफल नहीं हो पाते हैं तो उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है। वहीं, जिन शिक्षकों की सेवा समाप्ति में केवल पाँच वर्ष शेष हैं, उन्हें इस नियम से छूट दी गई है।
शिक्षक संगठनों ने इस फैसले पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि इतने वर्षों की सेवा के बाद अब परीक्षा की शर्त थोपना अनुचित है। राज्य सरकार और शिक्षक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक वर्ग में रोष फैल गया है और वे इसे अधिकारों पर प्रहार बता रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वे लोकसभा में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे और न्याय की लड़ाई में शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे। एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव जिला महासचिव छोटे लाल यादव अनूप सिंह सावेज जाफरी मौजूद रहे
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल