मुजफ्फरनगरः जिले के चरथावल कस्बे में श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन हो गया। श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड बाजार कला शिव चौक चरथावल रामलीला के निर्देशक अजय वर्मा ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए 19 सितंबर 2025 से प्रतिदिन भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
रामलीला का समापन कार्यक्रम 3 अक्टूबर को मुख्य पुजारी पंडित हरिओम शास्त्री, रामलीला अध्यक्ष मनोज कंसल द्वारा भगवान राम के राज्याभिषेक व राजतिलक की पूजा अर्चना कर संपन्न हुआ। राज्याभिषेक का संचालन नवीन गर्ग व संजय शर्मा मुजफ्फरनगर ने किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे और जिसमें शशांक जैन ने राम, लक्ष्मण की युवराज वर्मा व माता सीता की मोहित शर्मा ने भूमिका बखूबी निभाई।
राज तिलक में भाग लेने वालों में मनोज कंसल, अजय वर्मा, संजय शर्मा, मयंक कंसल, नीरज शर्मा, निधिश गर्ग, मनोज वर्मा, उमंग शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, वंश शर्मा, अंकुर शर्मा, अभिलाष शर्मा, आलोक गर्ग, उमेश त्यागी, कार्तिक कश्यप, आर्यन गर्ग, विहान त्यागी, प्रियांक शर्मा, लक्ष्य वर्मा, चिराग कंसल, रणवीर वर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में रामलीला कमेटी ने पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत चरथावल तथा उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने रामलीला में अपने स्तर पर किसी भी प्रकार से सहयोग किया हो, विशेष रूप से कस्बे के लोगों का एक बार फिर से धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई