Lucknow Poster War: देशभर में गुरुवार को विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर जगह-जगह कई बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस (Congress) कार्यालय के बाहर एक अनोखी होर्डिंग लगाई गई थी, जो विषय बनी हुई है। दरअसल इस होर्डिंग में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) को भगवान श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लक्ष्मण की भूमिका में दिखाया गया है।
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में रावण के 10 सिर दिखाए गए हैं, जिन पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, चुनाव आयोग (EC), सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही के नाम लिखे गए हैं। राहुल गांधी को रावण रूपी इन मुद्दों पर तीर चलाते दिखाया गया है।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा यह होर्डिंग खुद को लखनऊवासी बताने वाले कांग्रेस के युवा नेता आर्यन मिश्रा ने लगाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होर्डिंग में वर्तमान समस्याओं को रावण के रूप में चित्रित करके केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोला गया है, जबकि राहुल गांधी को बुराई के विजेता भगवान राम के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में चित्रित किया गया है। इस होर्डिंग में रावण के दस सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोर, चुनाव आयोग (ED), सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे मुद्दे लिखे गए हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से वोट चोरी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा, हाल ही में जिन मुद्दों पर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्हें रावण के सिर के रूप में दर्शाया गया है। फिलहाल, यह होर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई