Purnia Vande Bharat Accident: बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के जवनपुर गुमटी के पास कटिहार-जोगबनी रेलमार्ग पर दशहरा मेले से लौट रहे 6 किशोर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी किशोर बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के रहने वाले थे। सभी रात में मेला देख सुबह पटरी के रास्ते ही घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।
कस्बा पुलिस थाने और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों ने बताया कि ये किशोर दशहरा मेला देखने कस्बा आए थे और मेला देखने के बाद लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी मृतक पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के रहने वाले थे। रेलवे पुलिस स्टेशन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। उधर परिजनों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। चार किशोरों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। इस घटना से पूरे सीमांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जिगर कुमार-14, सिंटू कुमार- 13, कुलदीप कुमार- 14, सुंदर कुमार- 14 के रुप में हुई। सभी पूर्णिया में एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए युवकों का पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन इतनी तेज गति से चल रही थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, "पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत बेहद दुखद है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह