शाहजहांपुर: जनपद के बंडा मंडी और आसपास के क्षेत्रों में राइस मिल मालिकों और बिचौलियों द्वारा किसानों से धान की खरीद में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि जहां सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2369 Rs. से 2389 Rs.प्रति कुंतल तय किया है, वहीं व्यापारी किसानों को गुमराह कर 1350 Rs.से 1700 Rs. प्रति कुंतल तक ही भुगतान कर रहे हैं।
पुवाया रोड, खुटार रोड, पूरनपुर मार्ग और मकसूदापुर स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल तक फैले इलाके में बिचौलियों का खुला बोलबाला है। किसानों का कहना है कि मंडी में किसी प्रकार की सरकारी निगरानी नहीं है और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस समस्या से आंखें मूंद रखी हैं। किसानों का आरोप है कि स्थानीय राइस मिलर्स और व्यापारी मंडी से धान खरीद कर बाहर के बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं, जिससे न केवल किसानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार को भी करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है।
बंडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने कहा कि वे अपने खून-पसीने से उपजाए गए धान को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं, क्योंकि मंडी में सरकारी खरीद केंद्र सक्रिय नहीं हैं और व्यापारी संगठित रूप से किसानों को न्यूनतम मूल्य से वंचित कर रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य न दिए जाने से सरकारी खरीद प्रणाली कमजोर हो रही है और सरकारी गोदामों में धान की उपलब्धता घट रही है। इससे सरकार को न केवल खरीद लक्ष्य में कमी झेलनी पड़ रही है, बल्कि आर्थिक घाटा भी बढ़ रहा है।
किसानों और क्षेत्रीय संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में सरकारी खरीद केंद्रों को तुरंत सक्रिय किया जाए, और जो व्यापारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे खरीददारी कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी मांग की जा रही है कि मंडी परिसर में सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल स्क्वाड और रेट लिस्ट की अनिवार्य सार्वजनिक जानकारी की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को न्याय और पारदर्शिता मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल