जौनपुरः जिले के महिला अस्पताल में एक महिला मरीज ने डाक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने धर्म के आधार पर उनका और एक अन्य मुस्लिम महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया। यह घटना 30 सितंबर को रात करीब 9ः30 बजे की है। जब शमा परवीन नामक महिला प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थी। शमा का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें और एक अन्य मुस्लिम महिला को देखने से मना कर दिया और कहा कि ये मुस्लिम है, मैं इसे नहीं देखूंगी।
मरीज शमा परवीन का आरोप है कि जबकि अन्य मरीजों को इलाज मिल रहा था, उन्हें केवल इस कारण से नजरअंदाज किया गया क्योंकि वे मुस्लिम थीं। शमा के पति मोहम्मद नवाज का भी कहना है कि डॉक्टर ने कहा कि यह महिला मुसलमान है, इसे कहीं और लेकर जाओ, हम नहीं देखेंगे। नवाज ने डाक्टर के रवैये को पूरी तरह से अनुचित और गैरकानूनी बताया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) महेंद्र गुप्ता ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ से स्पष्टीकरण देने को कहा है। CMS ने यह भी कहा कि मीडिया के लोग जबरदस्ती लेबर रूम में घुस गए, जिससे मरीजों की निजता प्रभावित हुई। उन्होंने साफ किया कि अस्पताल में किसी भी मरीज के साथ धर्म, जाति, या समुदाय के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है और CMS ने यह स्पष्ट किया कि अगर आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव