लखनऊ। बिजली कम्पनियों में लंबे समय से खाली चल रहे निदेशक के पदों पर नियुक्ति का आदेश बुधवार को जारी कर दिया गया। यूपीपीसीएल और डिस्कॉम में 17 निदेशकों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए 17 निदेशकों में से 4 विभागीय और 13 बाहरी हैं। निदेशक पद पर बाहरी लोगों की नियुक्ति चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, निदेशकों की कमी से प्रभावित हो रहे ऊर्जा विभाग के काम अब तेज गति से हो सकेंगे। ऊर्जा विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी। जिन निदेशकों की नियुक्ति की गई है उनमें प्रदीप चंद्र लोहनी को यूपी रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट का डायरेक्टर टेक्निकल, संजय कुमार दत्ता को उप्र रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट का डायरेक्टर प्रोजेक्ट एंड कॉमर्शियल और शिशिर को पूर्वांचल डिस्कॉम का डायरेक्टर कॉमर्शियल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अमिताव बरात को डायरेक्टर वर्क एंड प्रोजेक्ट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, मनोज कुमार श्रीवास्तव को दक्षिणांचल डिस्कॉम का डायरेक्टर टेक्निकल, प्रशांत वर्मा को यूपीपीसीएल का डायरेक्टर कॉमर्शियल, विक्रम सिंह को यूपी रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट का निदेशक वाणिज्य, हरीश बंसल को मध्यांचल डिस्कॉम का डायरेक्टर टेक्निकल और प्रमोद सिंह को केस्को का डायरेक्टर टेक्निकल बनाया गया है। वहीं आशु कालिया को पश्चिमांचल डिस्कॉम का डायरेक्टर पर्सनल, हरजीत सिंह को ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का डायरेक्टर प्रोजेक्ट मैनेजर एंड एनालिसिस (पीएम एंड ए), रजनीश रस्तोगी को उत्पादन निगम का डायरेक्टर पीएम एंड ए, जान मथाई को यूपीपीसीएल के डायरेक्टर पीएम एंड ए पद पर तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त ज्ञानेंद्र अग्रवाल को दक्षिणांचल डिस्कॉम का निदेशक वित्त, नवीन कुमार गुप्ता को केस्को का निदेशक वित्त, संजय मेहरोत्रा को यूपी रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी का निदेशक वित्त और पुरुषोत्तम अग्रवाल को यूपीपीसीएल के निदेशक वित्त पद पर तैनाती दी गई है।
ऊर्जा विभाग के 17 निदेशक के पदों के लिए 94 से अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। निदेशक के पदों पर साक्षात्कार के दौरान पहले सभी आवेदकों को नहीं बुलाया गया था। हालांकि जब इसकी शिकायत पिछड़ा आयोग और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में हुई तो सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। यूपी पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इंटरब्यू में पिछड़े और दलित अफसरों को न बुलाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल