Triphala Benefits: त्रिफला को आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है। त्रिफला नाम का अर्थ ही है 'तीन फल'। जिसे तीन फलों- आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर बनाया जाता है। यह सेहत के लिए कई फायदे पहुंचाता है। त्रिफला अपने विविध स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है और प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता रहा है।
अगर आप रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या से आसानी से राहत मिलती है। इसके अलावा त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं त्रिफला चूर्ण के अन्य फायदे।
त्रिफला एक हर्बल औषधि के रूप में काम करता है, जो किसी भी संक्रमण को रोकने और उससे लड़ने में कारगर है। त्रिफला शरीर को पोषक तत्वों से पोषित करता है, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं।
इसका उपयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है। साथ ही, आधुनिक शोध ने त्रिफला के स्वास्थ्य लाभों की पुष्टि की है। एक अध्ययन में पाया गया कि त्रिफला में कैंसर रोधी गुण हो सकते हैं, जो ट्यूमर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं।
त्रिफला काढ़ा- चूर्ण को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पिएं।
त्रिफला चूर्ण- इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें।
त्रिफला टैबलेट- बाजार में उपलब्ध टैबलेट का उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल