Health Benefits Coriander: स्वाद बढ़ाने और सेहत को बेहतर बनाने वाली कोमल पत्तियां अगर रसोई में न हों, तो चाहे आप लाख मसाले डाल दें, खाने का स्वाद जादुई नहीं होगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं खुशबूदार हरि पत्तियों वाली धनिया (Coriander) की, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। भारत समेत लगभग पूरे विश्व (World) में शौक से हरि धनिये का इस्तेमाल किया जाता है। चटनी हो या किसी भी प्रकार की सब्जियां या कोई अन्य डिश का स्वाद बढ़ाने में धनिया अहम भूमिका निभाता है। धनिया की पत्तियां हों या बीज, इसके सेवन से अनगिनत फायदे मिलते हैं।
1- आयुर्वेदाचार्यों की माने तो धनिया में औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से सिरदर्द, माइग्रेन (migraine), अधिक प्यास लगना, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड, फैटी लीवर, अपच के साथ-साथ हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। धनिया शरीर के अंदरूनी अंगों की सफाई करता है, यानी यह डिटॉक्स (detox) का काम करता है। धनिया के सेवन से कई बीमारियां (diseases) दूर होती हैं।
2- धनिया के सेवन से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में काफी राहत मिलती है। आप धनिया की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें सौंफ और भुना जीरा डालकर पका लें और इसका सेवन करें, इससे राहत मिलती है।
3- Benefits Coriander: थायराइड के लिए रामबाण है धनिया- धनिया थायराइड (Thyroid) की समस्या के लिए रामबाण है। धनिया को पीसकर रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इसे आधा होने तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर पी लें। ये लीवर की सक्रियता को बढ़ाने में मदद करता है।
4- धनिया पाचन तंत्र के लिए बहुंत फायदेमंद होती है और इसे स्वस्थ रखता है। अपच, एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए धनिया को पीसकर पानी में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे छानकर इसमें थोड़ी मिश्री मिलाकर खाली पेट सेवन करें।
5- धनिया मुंह के छालों को ठीक करने में भी बहुत कारगर है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह के छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही नर्वस सिस्टम को सक्रिय बनाए रखने में भी धनिया की पत्ती काफी मददगार है।
6- इसका इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और रूखी त्वचा में बहुत फायदेमंद है।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश