Belpatra Health Benefits: देवों के देव महादेव को प्रिय बेलपत्र का इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही नहीं किया जाता है। बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं। आयुर्वेद में बेलपत्र को औषधि के रूप में भी माना गया है। बेलपत्र में मौजूद औषधीय गुणों के कारण भगवान शिव को प्रिय है। बेलपत्र कई बीमारियों की अचूक औषधि है। डायबिटीज रोगियों के लिए बेलपत्र किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में भी सक्षम है।
आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि औषधीय गुणों से भरपूर बेलपत्र का आयुर्वेद में विशेष स्थान है और इसके नियमित सेवन से कई शारीरिक समस्याएं ठीक हो सकती हैं। बेलपत्र में विटामिन-ए, सी, बी6 के साथ कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। तो आइये जानते हैं बेलपत्र के फायदे....
खाली पेट बेलपत्र खाने से डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है और संक्रमण का डर नहीं रहता। बेलपत्र का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे कई तरह के संक्रमण से भी बचा जा सकता है। जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं जैसे वात, अपच, पेट में जलन, कच्ची डकार से परेशान हैं उनके लिए बेलपत्र फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इन पत्तों को चबाने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
डायबिटीज भले ही लाइलाज हो, लेकिन इसे नियंत्रित करके इससे होने वाली समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। बेलपत्र रक्त में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। ऐसे में बेलपत्र का नियमित सेवन मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
बेल में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ गर्मियों में पाचन तंत्र को ठंडा रखते हैं और इसे पीने से ठंडक भी मिलती है। यह शरीर से गर्मी भी दूर करता है। सिर दर्द होने पर इसके पत्तों को चबाकर और पीसकर सिर पर लेप लगाने से आराम मिलता है।
बेलपत्र का सेवन करते समय मौसम के अनुसार बदलाव करने की जरूरत होती है। डॉ. तिवारी ने बताया कि सर्दियों में एक से ज्यादा बेलपत्र न खाएं, वो भी काली मिर्च के साथ।
डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आपको किसी स्वास्थ्यकर्मी से सलाह लेने के बाद ही इसे अपनाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल