Viral Video Delhi pollution : दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा का खौफ एक बार फिर सामने आया है। राजधानी में रहने वाली साक्षी पाहवा नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक दर्दभरा वीडियो साझा किया, जिसमें उनके छोटे बेटे को नाक और गले की गंभीर समस्या के बाद सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि दिल्ली की बदतर वायु गुणवत्ता ने उनके बच्चे को उस हालत में पहुंचा दिया, जहाँ दो साल की लगातार सांस लेने में दिक्कत के बाद ऑपरेशन ही एक मात्र विकल्प बचा।
साक्षी के मुताबिक, उनका परिवार दो साल पहले दिल्ली आया था। तभी से बेटे की सेहत गिरती चली गई। हल्की एलर्जी से शुरू हुआ मामला लगातार जकड़न, नाक बंद रहने और सांस रुक-रुक कर चलने तक पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि बच्चे के एडिनॉयड और टॉन्सिल चौथे स्तर तक बढ़ चुके थे, जिसके चलते सामान्य उपचार का कोई असर नहीं हो रहा था। आखिरकार सर्जरी करनी पड़ी। वीडियो में मां ने साफ कहा कि दिल्ली की जहरीली हवा सिर्फ लोगों की सांसें खराब नहीं कर रही, बल्कि बच्चों को ऑपरेशन टेबल तक पहुंचा रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि टैक्स देने के बावजूद नागरिकों को साफ हवा जैसी बुनियादी जरूरत भी क्यों नहीं मिल पा रही। यह भावुक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों यूजर्स ने बच्चे के लिए दुआएं भेजीं।
कई लोगों ने परिवार से दिल्ली छोड़ने की सलाह तक दी, यह कहते हुए कि शहर की हवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक हो चुकी है। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि सिर्फ सरकारी आंकड़े देखने से हकीकत नहीं समझ आती, अस्पतालों में जाकर देखिए। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग ही प्रदूषण का खामियाजा भुगत रहे हैं।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली की विषैली हवा को लेकर तत्काल और कड़े सुधार की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से चेतावनी देते आए हैं कि हवा में मौजूद महीन कण बच्चों के फेफड़ों के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। गर्भ में पल रहे शिशुओं तक पर इसका असर पड़ता है, जिससे आगे चलकर सांस संबंधी बीमारियां, विकास में बाधा और यहां तक कि फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। साक्षी का दर्द देशभर के माता-पिता का साझा डर बनकर सामने आया है। ऐसा डर, जिसे दिल्ली की हवा हर सर्दी के मौसम में और गहरा कर देती है।
अन्य प्रमुख खबरें
सोशल मीडिया युज नहीं कर सकेंगे कर्मचारी? सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी, वरना होगी कार्रवाई
जल्द बदलेगा मौसम का मिजाजः लगातार बढ़ेगा पारा, टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड?
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: मशहूर इन्फ्लुएंसर 'कमल भाभी' का हत्यारा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार
पवन खेड़ा को राहत या गिरफ्तारी? तेलंगाना हाई कोर्ट ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
Assembly Election 2026 Live: केरल-असम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना