Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम क्रैश हो गई। इस हादसे में पायलट-डॉक्टर समेत लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना चतरा जिले के करमाटांड के पास एक वन क्षेत्र में उस वक्त हुई जब रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गई। एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि यह एयर एम्बुलेंस 41 साल के संजय कुमार नाम के एक मरीज़ को दिल्ली ले जाने के लिए बुक की गई थी। दरअसल संजय कुमार झारखंड के लातेहार ज़िले के चंदवा के होटल मालिक है। संजय 16 फरवरी को आग लगने से बुरी तरह से जल गए थे और उन्हें रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी, भतीजा, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिकल स्टाफ़ मेंबर भी थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय का परिवार बहुत गरीब है और पैसे उधार लिए गए थे और वे मृतक के इलाज के लिए पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे। उन्होंने संजय को तुरंत दिल्ली ले जाने के लिए लोन लिया और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए। परिवार ने बेहतर इलाज की उम्मीद में एयर एम्बुलेंस बुक करने में करीब 8 लाख रुपये खर्च किए।
दरअसल एयर एम्बुलेंस से रांची से दिल्ली के लिए उड़ाने थी, लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया। तेज़ हवाओं और खराब विज़िबिलिटी की वजह से प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह सिमरिया के घने जंगल में क्रैश हो गया। हादसा इतना भयानक था कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर एक स्थानीय लोगों ने कहा, "वह छत पर थे, तभी अचानक हमें एक ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया। जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने देखा कि प्लेन क्रैश हो गया था। हादसे सवार सभी सात लोग मर गए थे।
यह एयर एम्बुलेंस रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड (Redbird Airways Pvt. Ltd.) की थी। एयरक्राफ्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। यह Beechcraft C90 टाइप का विमान था।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एक बयान जारी कर बताया कि रेड बर्ड एयरवेज़ प्राइवेट लिमिटेड का एक बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट, जो रांची-दिल्ली रूट पर एयर एम्बुलेंस के तौर पर चल रहा था, झारखंड के चतरा ज़िले की कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। प्लेन ने रांची से सुबह 7:11 बजे भारतीय समायनुसार पर उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क होने के बाद, विमान ने खराब मौसम की वजह से अपना रास्ता बदलने (deviation) का अनुरोध किया था। इसके बाद, शाम 7:34 बजे वाराणसी से लगभग 100 NM दक्षिण-पूर्व में विमान का कोलकाता कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया और वो रडार से भी गायब हो गया।
उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमों ने गांववालों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मलबे से सात लाशें निकाली गईं। घटना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में जान चली गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: मशहूर इन्फ्लुएंसर 'कमल भाभी' का हत्यारा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार
पवन खेड़ा को राहत या गिरफ्तारी? तेलंगाना हाई कोर्ट ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
Assembly Election 2026 Live: केरल-असम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना