Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को 'पद्म विभूषण'....क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 113 हस्तियों को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
खबर सार :-
Padma Awards 2026 List : दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत ( Dharmendra Padma Vibhushan) देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म विभूषण से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।
खबर विस्तार : -
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सोमवार 25 मई को सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में सिनेमा, संगीत और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
Padma Awards 2026: अवॉर्ड लेते समय रो पड़ी हेमा मालिनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) को पद्म विभूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया। उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। हेमा की बेटी, अहाना देओल भी इस मौके पर मौजूद थीं। जैसे ही धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, हेमा और अहाना भावुक हो गईं। साथ ही क्रिकेट रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।
Padma Awards 2026: 25 जनवरी को हुई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा
बता दें कि इस वर्ष 25 जनवरी को, भारत सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल थे। इसी क्रम में, पुरस्कारों के पहले चरण में देश भर से 66 श्रेणियों के विजेताओं को शामिल किया गया, जबकि शेष विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को पहले चरण के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 16 विशिष्ट हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किए गए।
113 हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं। जबकि झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मशहूर गायक अल्का याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit sharma), महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों (Padma Shri Awards) से सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05