10 Minute Delivery: देशभर के गिग वर्कर्स को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की सख्ती के बाद 10 मिनट की डिलीवरी सर्विस को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। ब्लिंकिट ने भी सभी ब्रांड से 10 मिनट डिलीवरी का फीचर हटा दिया है। दअसल पिछले कुछ समय से स्विगी-ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और ज़ेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर अपनी सुरक्षा और काम के दबाव को लेकर विरोध प्रदर्शन (Gig Workers Protests) कर रहे थे। 10 मिनट के अंदर सामान डिलीवर करने के दबाव से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।
इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों –ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, Zomato-Swiggy के सीनियर अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में यह साफ हो गया कि 10 मिनट की सख्त टाइम लिमिट से डिलीवरी ड्राइवरों पर इतना ज़्यादा दबाव पड़ता है कि वे तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाते हैं, ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, और अक्सर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करना था।
जिसके बाद क्विक कॉमर्स कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वे अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से डिलीवरी की समय सीमा हटा देंगी। इस असर अब दिखने लगा है। केंद्रीय मंत्री की सलाह के बाद, ब्लिंकिट ने तुरंत कार्रवाई की और अपने ब्रांड प्लेटफ़ॉर्म से 10-मिनट डिलीवरी का दावा हटा दिया। इसका मतलब है कि कंपनी अब डिलीवरी के लिए 10-मिनट की समय सीमा तय नहीं करेगी।
बता दें कि हाल के दिनों में, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डिलीवरी पार्टनर्स के सामने आने वाली चुनौतियों का मुद्दा उठाया था। साथ ही डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। सोशल मीडिया पर भी पिछले कुछ दिनों से इसके विरोध में मुहिम चल रही थी। हाल ही में, नए साल के मौके पर लाखों डिलीवरी बॉय ने वेतन वृद्धि के साथ ही डिलीवरी की टाइम लिमिट हटाने की मांग करते हुए हड़ताल कर दी थी।
गिग वर्कर्स का तर्क था कि इतने कम समय में डिलीवरी का वादा करने से न सिर्फ़ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि उनकी जान भी जोखिम में पड़ती है। हड़ताल की सफलता का सबसे बड़ा सबूत तब मिला जब केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मंडाविया ने सीधे इस मामले में दखल दिया। उन्होंने साफ किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा की कीमत पर कोई भी बिजनेस मॉडल नहीं चलाया जा सकता।
अन्य प्रमुख खबरें
बरी होने के बाद केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री को दी सीधी चुनौती
Vayu Shakti–26: पोखरण से गरजा भारतीय वायुसेना का दम, राष्ट्रपति को दिखाई ताकत
Kolkata Earthquake News: पश्चिम बंगाल में जोरदार भूकंप के झटके, कोलकाता से हावड़ा तक दहशत
ड्रोन हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जर्मनी से साझेदारी में खुले नए द्वार
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केसः कौन हैं उदय भानु चिब ? जिन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत भेजा गया
समुद्र में ‘Short Landing’ से टला बड़ा हादसा: Pawan Hans helicopter के सभी 7 यात्री सुरक्षित
Lucknow Murder Case: नीले ड्रम मर्डर केस में आया नया मोड़, जानिए घटना की पूरी कहानी