नई दिल्ली/लखनऊ : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एक लाख से अधिक भर्तियां करेगा। रेल मंत्रालय की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है। रेलवे में इस वर्ष 50 हजार से अधिक लोगों को नौकरी दी जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी 50 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल के महीनों में भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी दिखायी है। रेल मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 7 अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाओं के तहत करीब 55,197 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इन परीक्षाओं में करीब 1.86 करोड़ उम्मीदवार शामिल हुए हैं।
इस प्रक्रिया के बाद, 2025-26 में 50,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे की ओर से वर्ष 2024 में कुल 1,08,324 पदों पर नियुक्ति करने का ऐलान किया गया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में इनमें से आधे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बचे 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां 2026-27 में की जाएंगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, 12 अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं और नई भर्ती की अधिसूचनाओं की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। रेलवे ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही 9000 से अधिक उम्मीदवारों को नौकरी दी जा चुकी है।
इससे पता चलता है कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रोज़गार मिलने की संभावना है। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं को भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इनमें लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। जिसके लिए इन परीक्षाओं के संचालन में कुशल योजना और समन्वय की आवश्यकता होती है। रेल मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया है।
रेलवे अनारक्षित कोच में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नया फैसला लिया है। रेलवे की ओर से अनारक्षित कोच में सिर्फ 150 टिकट दिए जाएंगे। इसके पूर्व रेल मंत्रालय ने देशभर की ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट की संख्या सीमित की है। अब अनारक्षित कोच में लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टिकटों की संख्या कम की गई है। इसके तहत ट्रेन के शुरूआती स्टेशन से प्रत्येक अनारक्षित कोच में सिर्फ 150 टिकट दिए जाएंगे। साफ्टवेयर सिर्फ उन ट्रेनों के टिकटों की गिनती करेगा, जो अगले तीन घंटे में रवाना होने वाली हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Latehar bus accident: अब तक 10 की मौत, 80 लोगों का इलाज जारी
प्रतीक यादव के ऐलान से मची खलबली, मुलायम सिंह यादव के परिवार में फिर मचा बवाल
Noida Engineer Death Case: दो बिल्डर कंपनियों पर FIR दर्ज, खड़े हुए गंभीर सवाल
करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से पूछताछ करेगी CBI, बुलाया दिल्ली
IndiGo की फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Iran Protest: हर तरफ खूनखराबा और दहशत....ईरान से लौटे भारतीयों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर
उत्तर भारत में मौसम का कहर, घना कोहरा बना हवाई सफर की चुनौती
पाकिस्तान की नई साजिश, खालिस्तान आंदोलन भड़काने के लिए पंजाब को बना रहा मोहरा
भारत के केंद्रीय बजट में स्थिरता, तकनीक और रोजगार पर फोकस रहने की उम्मीद : विशेषज्ञ