India-Seychelles relations: नई दिल्ली में सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच अहम द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–सेशेल्स संबंधों को नई ऊंचाई देने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की, जिसे दोनों देशों के विकास साझेदारी संबंधों की मजबूत नींव बताया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स अपने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे। उन्होंने लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने, फिनटेक और डिजिटल समाधानों में सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत का हर प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और जरूरतों पर आधारित है, ताकि विकास साझेदारी दीर्घकालिक और प्रभावी बनी रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि यह आर्थिक पैकेज सेशेल्स के बुनियादी ढांचे, आर्थिक सुधारों और विकास परियोजनाओं को गति देगा। यह पैकेज न केवल निवेश को बढ़ावा देगा बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक विश्वास को भी मजबूत करेगा। भारत ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सेशेल्स की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग जारी रहेगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने भारत के अपने पहले राजकीय दौरे को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और आपसी सम्मान को दर्शाता है।
राष्ट्रपति हर्मिनी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जून महीने में भारत और सेशेल्स अपने कूटनीतिक संबंधों की गोल्डन जुबली मनाने जा रहे हैं। यह वर्ष दोनों देशों के लिए रिश्तों को और गहराई देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
दिल्ली में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और निजी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि व्यापारिक लिंकेज को मजबूत करना जरूरी है ताकि सकारात्मक राजनीतिक संबंधों को ठोस आर्थिक गतिविधियों में बदला जा सके।
स्वास्थ्य सहयोग को भारत-सेशेल्स संबंधों का एक मजबूत और तेजी से बढ़ता रणनीतिक स्तंभ बताया गया। बातचीत में प्रोजेक्ट-बेस्ड सपोर्ट, लाइन ऑफ क्रेडिट और अन्य विकास सहयोग साधनों के जरिए प्राथमिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता दोनों देशों के संबंधों का मुख्य केंद्र रहा। साथ ही जी20, ब्रिक्स और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका पर भी विचार साझा किए गए। दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और सतत विकास के लिए निरंतर संवाद को जरूरी बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
बरी होने के बाद केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री को दी सीधी चुनौती
Vayu Shakti–26: पोखरण से गरजा भारतीय वायुसेना का दम, राष्ट्रपति को दिखाई ताकत
Kolkata Earthquake News: पश्चिम बंगाल में जोरदार भूकंप के झटके, कोलकाता से हावड़ा तक दहशत
ड्रोन हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जर्मनी से साझेदारी में खुले नए द्वार
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केसः कौन हैं उदय भानु चिब ? जिन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत भेजा गया
समुद्र में ‘Short Landing’ से टला बड़ा हादसा: Pawan Hans helicopter के सभी 7 यात्री सुरक्षित
Lucknow Murder Case: नीले ड्रम मर्डर केस में आया नया मोड़, जानिए घटना की पूरी कहानी