नई दिल्लीः बैंकिंग व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया को और तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आरबीआई ने ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ (CTS) को एक नए और अधिक दक्ष सिस्टम–कंटीन्यूअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट ऑन रियलाइजेशन (CCSR)–में परिवर्तित करने की घोषणा की है। इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद अब बैंकों में चेक क्लियर होने में दो दिन के बजाय केवल कुछ घंटे ही लगेंगे।
आरबीआई के अनुसार, यह नया सिस्टम दो चरणों में लागू किया जाएगा।
इस नई प्रणाली के तहत सिर्फ एक प्रेजेंटेशन सेशन होगा, जिसमें चेक को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्राप्त करने वाला बैंक चेक की स्कैन इमेज को क्लियरिंग हाउस को भेजेगा, जो उसे भुगतानकर्ता बैंक तक पहुंचाएगा। इसके बाद, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक का कॉन्फर्मेशन सेशन होगा, जिसमें बैंक को उस चेक को स्वीकार या अस्वीकार करना होगा।
प्रत्येक चेक के लिए एक निर्धारित ‘आइटम एक्सपायरी टाइम’ तय किया जाएगा, जिसके अंदर ही बैंक को अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी। पहले चरण में यह समय सीमा शाम 7 बजे तक होगी। दूसरे चरण में यह घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगी, यानी चेक को पेश किए जाने के तीन घंटे के भीतर क्लियर करना अनिवार्य होगा। नए सिस्टम के तहत CTS में पहले जैसी प्रेजेंटेशन एंट्री की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी। इससे ग्राहकों को त्वरित सेवा मिलेगी, जबकि बैंकों के लिए संचालन अधिक सरल और डिजिटल रूप से उन्नत होगा।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी RBI ने बड़ा कदम उठाया है। रिजर्व बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में AI (Artificial Intelligence) के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए एक रूपरेखा प्रस्तुत की है जिसे FreeAI Framework कहा गया है। इसके लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में 7 मुख्य सिद्धांत और 6 रणनीतिक स्तंभों के तहत 26 सुझाव दिए हैं। यह रूपरेखा न सिर्फ वित्तीय संस्थाओं को तकनीकी नवाचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी, बल्कि इससे डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और ग्राहकों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस बदलाव के साथ, भारतीय बैंकिंग सिस्टम और अधिक डिजिटल, तेज़, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित बन रहा है। RBI का यह कदम देश को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा