Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को सपाट शुरुआत की। वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे शुरुआती कारोबार में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स 57 अंकों की बढ़त के साथ 85,582 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 30 अंकों की मजबूती के साथ 26,205 के स्तर पर पहुंच गया।
सेक्टोरल आधार पर पीएसयू एंटरप्राइजेज (PSE), मेटल, एनर्जी और मीडिया शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी और इंफ्रा सेक्टर भी हरे निशान में रहे। वहीं एफएमसीजी और आईटी सेक्टर में दबाव देखा गया, जिससे बाजार की तेजी सीमित रही।
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा स्टील, इटरनल (जोमैटो) और पावर ग्रिड प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट दर्ज की गई।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,003 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,752 पर कारोबार करता दिखा।
एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में रहे, जबकि जकार्ता में गिरावट देखी गई। अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे, जिसका असर घरेलू बाजार पर सकारात्मक रूप से पड़ा।
कमोडिटी बाजार में तेजी का रुख जारी है। सोना 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,521 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.72 प्रतिशत उछलकर 72.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं कच्चे तेल में भी मजबूती देखी गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 58.50 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत चढ़कर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड