RBI Report: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार से करीब 35 टन सोना बेच दिया है। इन खबरों के फैलने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी, जिससे निवेशकों और आम जनता में भ्रम की स्थिति बन गई। आरबीआई ने इन रिपोर्ट्स को “निराधार और भ्रामक” बताया है। बैंक ने स्पष्ट कहा कि उसने ऐसी कोई सोने की बिक्री नहीं की है और यह खबरें पूरी तरह अफवाह पर आधारित हैं।
आरबीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि, “भारतीय रिजर्व बैंक ने पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के माध्यम से उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया कि आरबीआई ने अपने भंडार से 35 टन सोना बेचा है। आरबीआई जनता को आगाह करता है कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें।” पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आरबीआई द्वारा किसी भी प्रकार की सोने की बिक्री नहीं की गई है। यूनिट ने जनता से आग्रह किया कि किसी भी वित्तीय सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोतों से ही करें।
आरबीआई का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर हैं और कई देशों के केंद्रीय बैंक अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि कर रहे हैं। खास तौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाएं अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए सोने की ओर रुख कर रही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों द्वारा रूस की आरक्षित परिसंपत्तियों को फ्रीज करने के बाद से वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों में सोना खरीदने की प्रवृत्ति तेज हुई है।
आरबीआई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह तक बैंक के पास मौजूद सोने के भंडार की कुल वैल्यू बढ़कर 101.72 अरब डॉलर हो गई है। यह अब तक का एक उच्चतम स्तर है। वहीं, देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो बीते कई दशकों में सबसे अधिक है। एक दशक पहले यह अनुपात करीब 7 प्रतिशत था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड