नई दिल्ली: भारत में त्योहारों का मौसम न केवल खुशी और रौनक लेकर आता है, बल्कि निवेश के लिए भी यह समय बेहद अहम होता है। खासकर दीपावली का पर्व, जब परंपरागत रूप से लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, तब इनकी कीमतों पर हर किसी की नजर टिकी होती है। पिछले साल की दीपावली से अब तक सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 43.46 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया है, जबकि चांदी ने 37.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
2024 में दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ी थी, लेकिन उस दिन बाजार बंद रहने के कारण 30 अक्टूबर की कीमतें आधार मानकर तुलना की गई है। उस दिन 24 कैरेट सोने का भाव 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब (सितंबर 2025) बढ़कर 1,14,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,988 रुपए से बढ़कर 1,04,712 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, और 18 कैरेट का दाम 59,761 रुपए से बढ़कर 85,736 रुपए हो गया है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी निवेशकों को आकर्षक लाभ दिया है। पिछले साल दीपावली पर चांदी की कीमत 98,340 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 1,35,267 रुपए प्रति किलो हो गई है। चांदी में 37.55 प्रतिशत का रिटर्न इस बात का संकेत है कि यह धातु भी सुरक्षित निवेश के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
इस जबरदस्त मूल्य वृद्धि के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और अमेरिका में व्यापार नीतियों को लेकर उठापटक जैसे कई भू-राजनीतिक तनावों ने दुनियाभर के निवेशकों को सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है। वैश्विक अनिश्चितता के दौर में जब शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी जैसे निवेश साधनों में जोखिम बढ़ता है, तब सोना और चांदी जैसे एसेट्स को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा, चांदी की मांग में तेजी का एक बड़ा कारण टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में इसका बढ़ता उपयोग है। सोलर पैनल्स, स्मार्टफोन, मेडिकल उपकरणों सहित अनेक उत्पादों में चांदी का भारी मात्रा में उपयोग होता है। यही कारण है कि औद्योगिक मांग के साथ-साथ निवेशकों की मांग भी चांदी की कीमतों को ऊपर खींच रही है।
त्योहारों के सीजन में आमतौर पर सोने और चांदी की खरीदारी में बढ़ोतरी देखी जाती है। लेकिन अब कीमतें इतनी ऊंचाई पर पहुंच गई हैं कि कई लोग छोटे आभूषण या डिजिटल गोल्ड की ओर रुख कर रहे हैं। भले ही सोना और चांदी महंगे हो गए हों, लेकिन उनका रिटर्न बता रहा है कि जिन्होंने पिछले दीपावली पर इन धातुओं में निवेश किया था, वे आज काफी फायदे में हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा