Bullion Market: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों के चलते सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण कीमती धातुओं में मजबूती बनी रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10 बजे के कारोबार में सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.16 प्रतिशत बढ़कर ₹1,22,468 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में 1.99 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹1,50,666 प्रति किलो का स्तर दर्ज किया गया। यह उछाल निवेशकों के बीच फिर से सुरक्षित निवेश साधन के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ने का संकेत देता है।
अक्तूबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं और फेड द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने बाजार को फिर से बल दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ब्याज दरें घटती हैं, तो निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित एसेट्स में अपना धन लगाना जारी रखेंगे।
मेहता इक्विटीज में कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री ने बताया कि अमेरिका में उपभोक्ता भावनाओं के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आए हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। साथ ही, अमेरिकी शटडाउन के लंबे समय तक खिंचने से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और फिजिकल मांग में बढ़ोतरी ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना 1.32 प्रतिशत बढ़कर 4,062 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.32 प्रतिशत उछलकर 49.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कलंत्री के अनुसार, सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट स्तर 3,955–3,920 डॉलर प्रति औंस और रेजिस्टेंस 4,046–4,065 डॉलर प्रति औंस है। वहीं, चांदी के लिए सपोर्ट 47.80–47.45 डॉलर प्रति औंस और रेजिस्टेंस 48.55–48.85 डॉलर प्रति औंस के बीच है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा