ED Summons Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 14 नवंबर को तलब किया है। यह मामला रिलायंस समूह की कंपनियों से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है।
ईडी ने हाल ही में नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (DAKC) की करीब 132 एकड़ भूमि, जिसकी कीमत 4,462.81 करोड़ रुपये बताई गई है, को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की गई है। इससे पहले एजेंसी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ी 3,083 करोड़ रुपये की 42 संपत्तियां जब्त की थीं।
ईडी के मुताबिक, अब तक कुल 7,545 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि वह वित्तीय अपराधियों की सक्रियता से तलाश कर रही है और अपराध से अर्जित धन को वास्तविक दावेदारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पूरे मामले की जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। एफआईआर में अनिल अंबानी, आरकॉम और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि 2010 से 2012 के बीच रिलायंस ग्रुप की कंपनियों ने घरेलू और विदेशी बैंकों से 40,185 करोड़ रुपये के लोन लिए थे। इनमें से कई लोन बकाया रह गए और पांच बैंकों ने इन खातों को फ्रॉड घोषित कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि एक कंपनी द्वारा लिए गए लोन का उपयोग समूह की दूसरी कंपनियों के लोन चुकाने, अन्य कंपनियों में ट्रांसफर और म्यूचुअल फंड निवेश में किया गया, जो लोन की शर्तों का उल्लंघन था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा