मुंबईः अक्टूबर 2025 में भारतीय पूंजी बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी नई ऊंचाई पर पहुंची। डिपॉजिटरीज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 30 लाख से अधिक नए डीमैट खाते खुले, जो बीते 10 महीनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले सितंबर में 24.6 लाख नए डीमैट खाते खुले थे। इस तेज़ी से भारत में डीमैट खातों की कुल संख्या बढ़कर 21 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 20.7 करोड़ था।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अक्टूबर में डीमैट खातों में आई उछाल के पीछे इक्विटी बाजार में रिकवरी, विदेशी निवेशकों की वापसी और मजबूत आईपीओ की लहर मुख्य वजहें रही हैं। अक्टूबर में भारतीय प्राइमरी मार्केट में रिकॉर्ड 10 आईपीओ आए, जिनसे 44,930 करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी जुटाई गई। यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा मासिक आईपीओ कलेक्शन माना जा रहा है।
इसी दौरान, सेंसेक्स और निफ्टी ने अक्टूबर में क्रमशः 3 प्रतिशत का रिटर्न दिया। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमशः 4 प्रतिशत और 3 प्रतिशत का रिटर्न दर्ज किया। बाजार के इस प्रदर्शन ने नए निवेशकों को आकर्षित किया है।
भारतीय शेयर बाजार में कई महीनों तक बिकवाली करने वाले विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) अब खरीदार के रूप में लौट आए हैं। अक्टूबर में उन्होंने भारतीय इक्विटी बाजार में लगभग 1.6 अरब डॉलर का निवेश किया। यह रुझान बाजार की स्थिरता और भरोसे को मजबूत करता है।
वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश ने भारतीय शेयर बाजार पर अपना दृष्टिकोण “ओवरवेट” कर दिया है। बैंक ने निफ्टी के लिए 2026 के अंत तक 29,000 अंक का लक्ष्य तय किया है, जो वर्तमान स्तरों से लगभग 14 प्रतिशत अधिक है। अपनी रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि भारत की विकास दर, विदेशी निवेश, और कंपनियों की आय में सुधार से पूंजी बाजार को और गति मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड