Indian stock marketः भारतीय शेयर बाजार आज मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुले। कारोबार के शुरुआती सत्र में सेंसेक्स में 191 अंकों की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी भी 55 अंकों की कमजोरी के साथ 25,518 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव था, जिससे बाजार नीचे आया।
बाजार के प्रमुख सेक्टरों में फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक और एनर्जी स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.85 प्रतिशत की कमी आई, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक 0.71 प्रतिशत गिरा। इसके अलावा, निफ्टी एनर्जी, रियल्टी, कमोडिटीज और पीएसई भी लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 174 अंकों की गिरावट देखी गई, जो 0.29 प्रतिशत कम होकर 59,907 पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.23 प्रतिशत की गिरावट आई, और यह 18,097 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में बीईएल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, और आईसीआईसीआई बैंक जैसे नाम थे। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, और एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियां लूजर्स की लिस्ट में शामिल रही।
एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुझान रहे। जहां टोक्यो और सोल बाजारों में हल्की बढ़त देखी गई, वहीं शंघाई, बैंकॉक, हांगकांग और जकार्ता जैसे प्रमुख बाजारों में गिरावट थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ था, लेकिन एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुझान देखा गया।
निवेशकों के बीच सतर्कता देखी जा रही है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार के रुझान, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, और संस्थागत निवेश के फैसले भारतीय बाजार पर असर डाल सकते हैं। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 10 नवंबर को 4,114 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,805 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा