नई दिल्लीः भारत सरकार ने एग्री फूड टेक सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने वाले विकासशील देशों में भारत शीर्ष पर रहा है। इस सेक्टर की फंडिंग में पिछले साल 215 प्रतिशत की बढ़त हुई है। यही नहीं डील की संख्या में भी 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, एगफंडर के सहयोग से ओमनिवोर ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अनुसार 2024 में शीर्ष 10 देशों में से पांच में निवेश में वृद्धि हुई है। पिछले साल भारत के एग्रीफूड टेक स्टार्टअप में निवेश 3 गुना से अधिक बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है। सिंगापुर में निवेश 3 प्रतिशत बढ़कर 172 मिलियन डॉलर, मैक्सिको में निवेश 250 प्रतिशत बढ़कर 97 मिलियन डॉलर और वियतनाम में निवेश 350 प्रतिशत बढ़कर 87 मिलियन डॉलर और चिली में निवेश 33 प्रतिशत बढ़कर 58 मिलियन डॉलर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, निवेश में यह वृद्धि क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो द्वारा जुटाए गए फंड की वजह से हुई है। जेप्टो 2024 में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा फंड पाने वाली एग्री फूड टेक कंपनी थी, जिसने तीन लेट-स्टेज सौदों के माध्यम से लगभग 1.4 बिलियन डॉलर जुटाए हैं।
वर्ष 2024 में विकासशील बाजारों में एग्रीफूड टेक इन्वेस्टमेंट सालाना आधार पर 63 प्रतिशत बढ़कर 3.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि वैश्विक स्तर पर हुए कुल निवेश का 23 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वर्ष सालाना आधार पर डील की संख्या में 8.4 प्रतिशत की कमी देखने को मिली। इसकी वजह कम, लेकिन बड़ी डील होना है। भारत दुनिया के सबसे स्थापित एगटेक इकोसिस्टम में से एक है। देश में स्टार्टअप्स ने जेप्टो को छोड़कर सालाना आधार पर 49 प्रतिशत अधिक धन जुटाया है। एग मार्केट प्लेस और मिड स्ट्रीम टेक स्टार्टअप्स ने मार्केट में अकेले ही लगभग 500 मिलियन डॉलर तक रकम जुटाई है। रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील बाजारों के एग्री फूड टेक सेक्टर में फंडिंग 2023 और 2024 के बीच काफी हद तक (63 प्रतिशत) बढ़ी है, जबकि ग्लोबल एग्री फूड टेक सेक्टर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड