लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अब उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए मशीनरी की तलाश और सही सेवा प्रदाताओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके लिए सरकार ने 'यूपी मार्ट पोर्टल' लॉन्च किया है, जो राज्य में कारोबार करने वाले उद्यमियों के लिए एक समर्पित और बहुउद्देशीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'युवा कॉन्क्लेव' का उद्घाटन करते हुए यूपी मार्ट पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायों के लिए आवश्यक मशीनरी और सेवाओं की तलाश को आसान बनाना है। पोर्टल का उपयोग करके, उद्यमी अपने व्यवसाय की जरूरत के हिसाब से मशीनरी, फ्रेंचाइज़ी, सर्विस प्रोवाइडर और तकनीकी विशेषज्ञों से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं और कोटेशन प्राप्त कर सकते हैं। सीएम युवा योजना के नोडल अधिकारी और ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि इस पोर्टल पर राज्यभर के मशीनरी सप्लायर, फ्रेंचाइज़ी ओनर्स और सेवा प्रदाता एकत्रित होंगे। अब किसी भी उद्यमी को मशीनरी की खरीददारी और सेवाओं के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे एक ही प्लेटफॉर्म से सभी आवश्यक चीजों को देख सकते हैं और आसानी से आवश्यक संसाधनों तक पहुंच बना सकते हैं।
'यूपी मार्ट पोर्टल' का उद्देश्य न केवल उद्यमियों के समय और संसाधनों की बचत करना है, बल्कि यह राज्य में उद्योगों की स्थापना को भी बढ़ावा देगा। इससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को भी बल मिलेगा, जो प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देगा। इसके साथ ही, राज्य के एमएसएमई सेक्टर में नई जान आएगी और इसके साथ ही रोजगार सृजन में भी वृद्धि होगी। इस पोर्टल के जरिए, राज्य के मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं को भी एक सुनहरा अवसर मिलेगा। वे ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने उत्पाद और सेवाओं को प्रदेश भर में प्रचारित कर सकेंगे, जिससे उनके व्यापार को भी विस्तार मिलेगा। इससे मांग और आपूर्ति का बेहतर संतुलन बनेगा और प्रदेश के उद्योगों की स्थापना की रफ्तार तेज होगी।
इस डिजिटल नवाचार से सरकार का उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है। यूपी मार्ट पोर्टल की मदद से राज्य में उद्यमिता की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा, और यह प्रदेश को एक सशक्त आर्थिक भविष्य की ओर ले जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड