मुंबई/ट्यूरिन: भारत की ऑटोमोटिव दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने एक और बड़ी छलांग लगाते हुए यूरोपीय कमर्शियल व्हीकल (CV) बाजार में दखल देने का फैसला किया है। कंपनी ने इटली की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी इवेको ग्रुप के अधिग्रहण के लिए 4.4 अरब डॉलर (लगभग 3.8 अरब यूरो) के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा टाटा समूह का 2007 में कोरस के बाद सबसे बड़ा क्रॉस-बॉर्डर अधिग्रहण है और 2008 में जगुआर लैंड रोवर (JLR) की खरीद से दोगुना बड़ा है।
टाटा मोटर्स इवेको के गैर-रक्षा व्यवसाय (कमर्शियल ट्रक, बसें, पावरट्रेन और फाइनेंशियल सर्विसेज) का अधिग्रहण करेगी, जबकि इवेको का डिफेंस डिवीजन इटली की लियोनार्डो कंपनी को 1.7 अरब यूरो में बेचा जाएगा।
इवेको के सबसे बड़े शेयरधारक एग्नेली परिवार (जिनके पास 27.06% हिस्सेदारी है) ने टाटा के ऑफर को सपोर्ट करने का अनुबंध किया है।
हाल के वर्षों में चीनी कंपनियां (जैसे FAW) यूरोपीय CV बाजार में तेजी से फैल रही थीं। इस डील के बाद भारत-यूरोप गठजोड़ चीन को टक्कर देने की स्थिति में होगा।
सौदे की अटकलों के बीच इवेको के शेयरों में 7.4% की बढ़त दर्ज की गई थी। कंपनी का बाजार पूंजीकरण $5.68 बिलियन हो गया है।
यह सौदा न सिर्फ टाटा मोटर्स को वैश्विक CV बाजार का नेतृत्व करने की राह पर ले जाएगा, बल्कि भारतीय ऑटो उद्योग को चीन और यूरोप के बीच प्रतिस्पर्धी बल के रूप में स्थापित करेगा। हालांकि, इंटीग्रेशन रिस्क और मार्जिन प्रेशर जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। यदि टाटा सफल रहता है, तो यह JLR की तरह ही एक और ग्लोबल सक्सेस स्टोरी बन सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी
डॉलर इंडेक्स में गिरावट का असर: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Bhartiya Share Market में जबरदस्त तेजी, बैंकिंग सेक्टर में जोरदार खरीदारी, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
US Iran Tension के बीच सोना-चांदी लुढ़के, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
IMF Report: India में डिजिटलीकरण से छोटे बिजनेस को मिला बड़ा बूस्ट, अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत