Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स जैसे सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। निफ्टी का सूचकांक 26,000 स्तर से नीचे गिरकर 25,965.85 तक पहुँच गया, जो 66.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। दूसरी ओर, सेंसेक्स 84,969.61 के स्तर पर 168.66 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को निफ्टी पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी बैंक में 147.40 अंक की गिरावट आई और यह 59,126.40 के स्तर पर था। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी गिरावट जारी रही। मिडकैप इंडेक्स 60,754.50 पर 0.26 प्रतिशत नीचे था, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 17,746.65 के स्तर पर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
बाजार के जानकारों का मानना है कि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट और बैंक निफ्टी में बदलाव के पीछे तकनीकी कारण और रुपये की लगातार गिरावट जिम्मेदार हो सकती है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली, साथ ही भारतीय रुपया के मूल्य में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना रही है। बाजार विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये को स्थिर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है।
इस गिरावट के बीच, सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एमएंडएम, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक जैसे स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टाइटन, टीएमपीवी और एनटीपीसी में गिरावट आई।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान था। बैंकॉक, जकार्ता और सोल में सकारात्मक कारोबार हुआ, जबकि चीन और हांग कांग में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक रुझान रहा, जहां डाउ जोंस और नैस्डैक दोनों में बढ़त देखने को मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार: मई में PMI 55 पर पहुंचा, नए ऑर्डर और उत्पादन में जोरदार उछाल
2026-06-01
2026-06-01
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें अब कितने बढ़े दाम
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-30
2026-05-30
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का ‘बॉस’ बनेगा भारत, जारी हुआ 10 साल का रोडमैप
2026-05-29
2026-05-29
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों में सतर्कता, अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर
2026-05-29
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दिखा जबरदस्त जोश, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निफ्टी 23,951
2026-05-29
Gold Silver Price Crash: चांदी में मामूली गिरावट, सोने के भी गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-05-28