GDP Growth of India: वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत की आर्थिक रफ्तार पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ा दिया है। एजेंसी के मुताबिक अब भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ सकती है, जबकि इससे पहले यह अनुमान 6.9 प्रतिशत था। फिच का कहना है कि देश में उपभोक्ता खर्च में निरंतर सुधार, बेहतर व्यावसायिक माहौल और जीएसटी सुधारों से बनी मजबूत कर व्यवस्था ने अर्थव्यवस्था को गति दी है।
फिच ने गुरुवार को अपनी दिसंबर ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत की विकास दर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के अंत तक कुछ तिमाहियों में ग्रोथ मामूली कम हो सकती है, लेकिन पूरे साल की औसत वृद्धि मजबूत रहने वाली है। एजेंसी के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचनात्मक मजबूती और उपभोग आधारित वृद्धि ने विकास के अवसर बढ़ाए हैं।
फिच का यह संशोधित अनुमान भारत सरकार द्वारा जारी हालिया आर्थिक आंकड़ों के बाद आया है। सरकारी डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही, जो पिछले छह तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले अप्रैल–जून तिमाही में यह आंकड़ा 7.8 प्रतिशत था। फिच ने कहा कि लगातार दो तिमाहियों में मजबूत प्रदर्शन से यह संकेत मिलता है कि घरेलू मांग और निवेश माहौल में सुधार जारी है। साथ ही, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों से सकारात्मक रुझान दिख रहे हैं।
एजेंसी ने कहा कि देश में बढ़ती आय, शहरी मांग की मजबूती और वस्तु एवं सेवा कर (GST) में पारदर्शिता से सरकारी राजस्व में सुधार हुआ है। इससे सरकार को पूंजीगत खर्च बढ़ाने का अवसर मिला है, जो आगे विकास की गति को बनाए रखने में मदद करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा