Gold Silver Rate Today: इस साल जिस तेजी से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, उसने हर इन्वेस्टर को हैरान कर दिया है। 2025 में सोने की कीमतों में 60 से 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतें गिर रही थीं, लेकिन आज दोनों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। तो आइए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मुंबई में यह 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज चेन्नई (silver rate today chennai) में 24 कैरेट सोना 1,31,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,30,250 और 22 कैरेट सोना 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश में चांदी की कीतम 1,99,100 प्रति किलोग्राम है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्वेस्टर महंगाई और ग्लोबल रिस्क से बचने के लिए सोने को एक मज़बूत एसेट मानते हैं। दरअसल, आज के समय में सोना सिर्फ़ गहना नहीं है, बल्कि मुश्किल समय में एक मजबूत सुरक्षा भी है। यही वजह है इस साल सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, जियोपॉलिटिकल टेंशन और डॉलर के कमजोर होने से सोने की डिमांड में तेजो से बढ़ोतरी हुई है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने में निवेश के लिए अभी माहौल अच्छा है, लेकिन एक साथ निवेश करने के बजाय SIP या STP के जरिए निवेश करना बेहतर होगा, क्योंकि सोना पहले से ही काफी महंगा है। कम रिस्क लेने वाले इन्वेस्टर के लिए अपने पोर्टफोलियो का 8-12 प्रतिशत हिस्सा सोने में रखना सुरक्षित माना जाता है, जबकि ज़्यादा रिस्क लेने वालों के लिए 12-17% हिस्सा सही माना जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड