Donald Trump Attack: ट्रंप पर हमले की ईरान ने रची थी साजिश ! वाशिंगटन गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान
खबर सार :-
Donald Trump Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन होटल फायरिंग के हमलावरों की एक तस्वीर जारी की है। उस तस्वीर में हमलावर बेसुध ज़मीन पर पड़ा है, सुरक्षा के सील ने उसे घेर रखा है।
खबर विस्तार : -
Donald Trump Attack: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington DC) में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में आयोजित किया गया था, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Donald Trump Attack: निशाने पर थी अमेरिकी कैबिनेट
गोलीबारी के दौरान हॉल में मौजूद मेहमानों में दहशत फैल गई; कई लोगों ने मेजों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग जमीन पर लेट गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास हथियार मौजूद थे और वह अकेले ही इस घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। जानकारों की माने तो अमेरिकी कैबिनेट को निशाने पर लेने की तैयारी थी क्योंकि समारोह में सभी हाई प्रोफाइल नेता मौजूद थे। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जेडी वैंस, प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट मौजूद थीं। ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी भी वहां आई थीं। ऐसे में निशाने पर कई दिग्गज थे और इसे जांच में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Donald Trump Attack: वाशिंगटन गोलीबारी पर ट्रंप का बड़ा बयान
शनिवार रात वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुए शूटआउट के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस हमले का संबंध ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से है, तो ट्रंप ने एक अहम बयान दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ़ किया कि "यह गोलीबारी उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने के उनके लक्ष्य से पीछे नहीं हटा पाएगी। "
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष और इस हमले के बीच के संबंध पर अपने विचार रखे। ट्रंप ने कहा, "यह घटना मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी। हम अपना काम बेहतरीन तरीके से करते रहेंगे।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या शूटर का ईरान से कोई संबंध था, तो उन्होंने जवाब दिया, "अभी हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन आप सच को कभी पूरी तरह जान नहीं पाते।" संयोग से, इस घटना से ठीक पहले, ट्रंप ने अपने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी थी जिन्हें ईरान के साथ शांति वार्ता करनी थी क्योंकि वे बातचीत को लेकर तेहरान के रवैये से नाराज थे।
Donald Trump Attack: हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, "डीसी में आज की शाम काफ़ी अलग थी। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने पूरी तेज़ी और बहादुरी से कार्रवाई की। गोली चलाने वाले को पकड़ लिया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते थे कि यह कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन अंतिम फ़ैसला कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ही होगा। बाद में, ट्रंप ने यह भी बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी लोगों को कार्यक्रम स्थल खाली करने के लिए कहा गया था, और वह व्हाइट हाउस से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान 31 साल के कोल एलन के तौर पर हुई है। जो कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है। चश्मदीदों ने दावा किया कि उसने मौके पर ही हथियार जोड़ा और 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे हॉल में अफ़रा-तफरी मच गई।
हिल्टन होटल का 'खूनी इतिहास'
दिलचस्प बात यह है कि वॉशिंगटन हिल्टन होटल (Hilton Hotel) जहां यह हमला हुआ का इतिहास राष्ट्रपतियों पर हुए हमलों से जुड़ा हुआ है। 1981 में इसी होटल के बाहर राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या की कोशिश की गई थी, और इस घटना में उन्हें गोली लगी थी। इसी ऐतिहासिक संदर्भ का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह इमारत उतनी सुरक्षित नहीं है जितनी इसे होनी चाहिए।
President Donald Trump: पहले भी हो चुके हैं राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले
गौरतलब है कि सुरक्षा में चूक का यह ट्रंप के साथ पहला मामला नहीं है; उन्हें पहले भी हमलों का सामना करना पड़ा है। इस घटना के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने देश से शांति बनाए रखने की अपील की। ट्रंप पर सबसे गंभीर हमला 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हुआ था। उस समय, डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार थे। बटलर में हुई रैली के दौरान, 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने एक छत से AR-15-स्टाइल राइफ़ल से गोलियां चलाईं; एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई, जिससे उन्हें चोट लगी।
इसके बाद दूसरा हमला 15 सितंबर 2024 में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में भी ट्रंप को निशाना बनाया गया था। ट्रंप वेस्ट पाम बीच के अपने गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, जब 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने AK-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपकर निशाना साधा। इसके अलावा 18 जून 2016 को भी ट्रंप पर हमला हुआ था. उस समय डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति नहीं, बल्कि रिपब्लिकन उम्मीदवार थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06