Russia Ukraine War : यूएस प्रेसीडेंट का बड़ा दावा... खत्म होने की कगार पर है रूस और यूक्रेन का युद्ध
खबर सार :-
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि रूस और यूक्रेन युद्ध समाप्ति की ओर है। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। चीन दौरे को लेकर ट्रंप ने कहा कि उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होने की उम्मीद है। चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ट्रंप का मानना है कि दुनिया में तनाव कम होगा तो इसका लाभ वैश्विक अर्थव्यवस्था को मिलेगा।
खबर विस्तार : -
Russia Ukraine War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चल रहा युद्ध जल्द खत्म होने की दिशा में बढ़ सकता है। मरीन वन से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत में प्रगति हो रही है। हालांकि उन्होंने किसी बड़े समझौते या खास सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर ट्रंप ने दिखाया सकारात्मक रुख
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "यूक्रेन में युद्ध का अंत, मुझे सचमुच लगता है कि यह बहुत करीब है। बाद में भी ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा, “यह युद्ध अब समाधान की ओर बढ़ रहा है। चाहे लोग मानें या नहीं, लेकिन समझौता करीब आता दिख रहा है। हमें लगता है कि रूस और यूक्रेन के बीच आखिरकार कोई न कोई समझौता हो जाएगा।
Russia Ukraine War : डोनबास क्षेत्र को लेकर लगाई जा रही अटकलों को किया खारिज
ट्रंप ने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डोनबास क्षेत्र को लेकर कोई सहमति बनी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पूरा डोनबास रूस को मिलना चाहिए, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह युद्ध खत्म कराने के लिए “जो भी जरूरी होगा” करने को तैयार हैं।
Russia Ukraine War : यूक्रेन युद्ध समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
ट्रंप यह बयान चीन यात्रा से पहले दे रहे थे, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होने की उम्मीद है। उन्होंने संकेत दिया कि इस बैठक में यूक्रेन युद्ध समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ट्रंप का मानना है कि अगर दुनिया में तनाव कम होता है तो इसका फायदा वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा। खास तौर पर तेल की कीमतों और महंगाई पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा, तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।
Russia Ukraine War : रूस से युद्ध से यूक्रेन का बड़ा हिस्सा हो चुका है तबाह
रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध ने यूक्रेन के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। साथ ही दुनिया भर में ऊर्जा, खाद्य आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। इसी वजह से कई देश लगातार दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
Russia Ukraine War : पश्चिमी देशों का भारत पर रहा है दबाव
इस बीच भारत पर भी पश्चिमी देशों का दबाव रहा है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से भारत रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदता रहा है। हालांकि दूसरी तरफ भारत ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ ऊर्जा और रक्षा सहयोग भी बढ़ाया है, जबकि रूस के साथ अपने पुराने रणनीतिक रिश्ते भी बनाए रखे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06