होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
खबर सार :-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग खुलेगा और सुरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी देश के सहयोग की जरूरत नहीं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका को यूरोपीय सहयोगियों से सैन्य मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह अहम समुद्री रास्ता फिर से खुलेगा और सुरक्षित रहेगा।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, ट्रंप ने ईरान, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। इस सवाल पर कि क्या यूरोपीय देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में मदद करनी चाहिए, ट्रंप ने कहा, "हमें उनकी मदद की ज़रूरत नहीं है। हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।"
NATO देशों ने सहयोग से किया मना
ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने अपने सहयोगियों को इसमें शामिल होने का मौका दिया था। "हमने NATO देशों से संपर्क किया और दूसरे देशों से भी बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कहा था कि अगर आप मदद करना चाहें तो अच्छा होगा, लेकिन सबने इसे ठुकरा दिया।" ट्रंप ने कहा कि यह फैसला उन देशों के लिए लंबे समय में महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र से मिलने वाली ऊर्जा पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।
अमेरिका के पास पर्याप्त तेल और ऊर्जा
ट्रंप ने कहा कि जहां अमेरिका के पास अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा तेल और ऊर्जा संसाधन हैं, वहीं कई अन्य देश खाड़ी से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास जरूरत से कहीं ज्यादा तेल और ऊर्जा है, लेकिन यूरोपीय देश और कई अन्य देश इस पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।"
समुद्री बारूदी सुरंग किए नष्ट
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य को ईरान के साथ चल रही बातचीत से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, "किसी भी समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।" बाद में उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं। ट्रंप ने कहा, "हमने काफी हद तक समुद्री बारूदी सुरंगों (sea mines) को बेअसर कर दिया है; हमारे पास दुनिया के सबसे आधुनिक माइनस्वीपर (बारूदी सुरंगें हटाने वाले जहाज) हैं।"
व्यापार के लिए अहम है होर्मुज स्ट्रेट
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनियाभर में व्यापार होने वाले कच्चे तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का एक बड़ा हिस्सा हर दिन इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है।
ये भी पढ़ेंः...World Bank में भारत के प्रतिनिधि होंगे नीलकंठ मिश्रा, परमेश्वरन...
अन्य प्रमुख खबरें
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08
-
पश्चिमी हवाई द्वीपों की ओर बढ़ा हरिकेन लोवेल, लोगों की जान पर मंडराया खतरा
2026-09-08
-
रूस और उत्तर कोरिया के बीच शुरू हुआ पहला 'रोड ब्रिज'
2026-09-07
-
बांग्लादेश: जमानत के बाद भी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
2026-09-07
-
ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल
2026-09-06
-
पाकिस्तान की कलंक कथा: हर सोलह में एक बच्चा घुटन में!
2026-09-05
-
नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,252 के पार, हजारों अब भी लापता
2026-09-04
-
नेपाली सुरंग से 9 दिन बाद निकाले दो लोग, अंदर से आ रही थी आवाज
2026-09-04
-
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप का दावा, युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-09-04
-
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बर्ड फ्लू का मिला खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन
2026-09-04
-
'ISRO की शानदार उपलब्धि, भारत के गर्व के पल, GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग
2026-09-04
-
हूती विद्रोहियों का हमला, संघर्ष में 15 सैनिक-10 हूती लड़ाके मारे गए
2026-09-04
-
बेल्जियम बना भारत का साथिया, प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर पहुंचे नई दिल्ली
2026-09-03
-
आतंकवाद पर बेनकाब पाक, पीएम मोदी की एडिट फोटो किया पोस्ट
2026-09-02
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01