Trump ने फीस कम कर Beef Import Quota तीन लाख टन तक बढ़ाया, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर होगा आवंटित
खबर सार :-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लीन बीफ ट्रिमिंग के आयात पर शुल्क घटाकर तीन लाख मीट्रिक टन कर कर दिया है। इसका उद्देश्य ग्राउंड बीफ की आपूर्ति बढ़ाना और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को कम करना है।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन: यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने लीन बीफ ट्रिमिंग्स के आयात पर कम शुल्क वाली व्यवस्था को अस्थायी रूप से तीन लाख मीट्रिक टन तक बढ़ा दिया है। इसका मकसद ग्राउंड बीफ की आपूर्ति बढ़ाना और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को कम करना है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में मवेशियों की संख्या कम हो रही है। अतिरिक्त आयात एक सितंबर से शुरू होने वाले 90 दिनों की अवधि तक कम, कोटा-आधारित शुल्क दर पर अमेरिका में प्रवेश कर सकेगा। इस कोटे को एक-एक लाख मीट्रिक टन के तीन हिस्सों में बांटा जाएगा और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। पहला चरण एक सितंबर से 30 सितंबर तक, दूसरा चरण एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 31 अक्टूबर से शुरू होकर कोटा पूरे होने तक 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विशेष बीफ कोटे में नहीं होगा कोई बदलाव
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक तथ्य पत्रक के अनुसार, यह कदम केवल उन कम वसा वाले बीफ ट्रिमिंग्स पर लागू होगा जिन्हें अमेरिकी बीफ के साथ मिलाकर ग्राउंड बीफ तैयार किया जाता है। इससे उन देशों के लिए पहले से मौजूद व्यापारिक समझौतों या विशेष बीफ कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा, जिनके साथ अमेरिका का मुक्त व्यापार समझौता है। ट्रंप ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों और बड़े बाजार व्यवधानों के कारण घरेलू उत्पादन इतनी मात्रा में नहीं हो पा रहा कि लोगों की मांग को उचित कीमतों पर पूरा किया जा सके। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि मेहनतकश अमेरिकी अपने और अपने परिवार के लिए भोजन खरीद सकें और उसका खर्च उठा सकें।
10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है अमेरिका में अनुमानित बीफ आपूर्ति
प्रशासन का कहना है कि इस अस्थायी कोटे से अमेरिका में अनुमानित बीफ आपूर्ति लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। सरकार का मानना है कि ये आयात मुख्य रूप से बूढ़ी या उत्पादन से बाहर हो चुकी गायों के बाजार से प्रतिस्पर्धा करेंगे और तैयार किए जाने वाले मवेशियों के बाजार पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कृषि मंत्री और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को यह निगरानी करने का निर्देश दिया गया है कि विस्तारित कोटे के तहत आने वाला बीफ मौजूदा बाजार मूल्य से कम से कम 25 प्रतिशत सस्ती दर पर बेचा जा रहा है या नहीं। ट्रंप ने कहा, "अगर इस फैसले के बाद आयातित ग्राउंड बीफ की कीमतें कम नहीं होतीं, तो मैं इस व्यवस्था को समाप्त कर सकता हूं, ताकि विदेशी उत्पादकों को अनुचित लाभ न मिले।
सूखा, जंगल की आग ने अमेरिका के प्रमुख पशुपालन क्षेत्रों में उत्पादन को किया है प्रभावित
व्हाइट हाउस ने कहा कि मैक्सिको से जीवित मवेशियों के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध भी अमेरिकी बीफ उत्पादन में कमी का एक कारण हैं। ये प्रतिबंध न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म नामक कीट के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए थे। इसके अलावा, सूखा, जंगल की आग और पशुओं के चारे की कम उपलब्धता ने भी अमेरिका के प्रमुख पशुपालन क्षेत्रों में उत्पादन को प्रभावित किया है। प्रशासन के मुताबिक, मैक्सिको से पशुओं की आवाजाही पर दक्षिणी सीमा के बंदरगाहों के बंद होने के कारण अमेरिका में संभावित रूप से उत्पादित होने वाला लाखों टन बीफ उत्पादन प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ बंदरगाहों को सुरक्षा उपायों के साथ चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। अमेरिकी कृषि विभाग का अनुमान है कि देश का घरेलू बीफ उत्पादन 2025 के स्तर की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत घट जाएगा। प्रशासन ने कहा कि अमेरिकी मवेशी झुंड पिछले 75 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में इसमें शुरुआती बढ़ोतरी के संकेत दिखे हैं।
अमेरिका में 2018 के बाद बढ़नी शुरू हुई है मवेशियों की संख्या
व्हाइट हाउस ने इसके लिए बाइडेन प्रशासन की नीतियों और महंगाई को जिम्मेदार ठहराया, जिनके कारण किसानों की लागत बढ़ी। प्रशासन ने कहा कि अब पशुपालक अधिक संख्या में बछियों को अपने पास रख रहे हैं, जिससे 2018 के बाद पहली बार अमेरिका में कुल मवेशियों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है। ट्रंप इससे पहले फरवरी में अर्जेंटीना से आने वाले कम वसा वाले बीफ ट्रिमिंग्स के 2026 के कोटे में 80,000 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी कर चुके हैं। बुधवार को जारी नए आदेश में उस कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया और अतिरिक्त 3 लाख मीट्रिक टन का कोटा अन्य पात्र देशों और क्षेत्रों को दिया गया है। यह फैसला उरुग्वे राउंड एग्रीमेंट्स एक्ट के तहत लिया गया है। यह कानून राष्ट्रपति को ऐसी परिस्थितियों में कृषि उत्पादों के आयात को अस्थायी रूप से बढ़ाने की अनुमति देता है, जब प्राकृतिक आपदा, बीमारी या बड़े बाजार संकट के कारण घरेलू आपूर्ति पर्याप्त न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
-
09 माह से विदेशों में शेख हसीना, पुलिस पर 400 हमलों के बाद मांगा जहाज
2026-11-25
-
भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं हसीना, 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं बांग्लादेश
2026-11-24
-
सैन्य प्रशिक्षण के बीच साझा होगी तकनीक, आगे भी सहमति पर विकसित करेंगे युद्ध कौशल
2026-11-24
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16