राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नेताओं ने दी बधाई, याद आया 2023 का चंद्रयान-3
खबर सार :-
आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की ओर से बधाई दी जा रही हैं। बता दें कि वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को भारत की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की ओर से वैज्ञानिकों को बधाई दी जा रही हैं। बता दें कि वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को भारत की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया है। इस सफलता ने देश के वैज्ञानिकों की काबिलियत, उनके धैर्य एवं परिश्रम को दुनिया के सामने लाकर बता दिया कि उनकी क्षमता की कोई सीमा नहीं है। इसीलिए देश के वैज्ञानिकों के साथ देशवासी भी गौरवान्वित होते हैं।
अगली पीढ़ी तक बढ़ाएंगे उत्साह
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज हम अंतरिक्ष में भारत की असाधारण यात्रा का सम्मान करते हैं। गडकरी ने देश के वैज्ञानिकों का मान बढ़ाते हुए कहा कि शुरुआती मिशनों से लेकर चंद्रयान और उससे आगे के मिशन भी सफल होंगे। गडकरी ने देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इनोवेटर्स की प्रतिभा, लगन और साहस को सलाम किया है। उन्होंने बताया कि उपलब्धियां हर युवा भारतीय में जिज्ञासा जगाएं और अगली पीढ़ी को नई सीमाओं को खोजने के लिए प्रेरित करें। युवा इनसे सदैव सीख लें।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में H1N1 का बढ़ता प्रकोप, लगातार बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता, जेपी नड्डा ने की तैयारियों की समीक्षा
बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारत के समस्त वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने याद दिलाया और लिखा कि साल 2023 में आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी उत्कृष्ट शोध-क्षमता, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचा था।
देश बनाएगा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नए कीर्तिमान
आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पूरा देश इसरो के सभी वैज्ञानिकों और उनकी टीम का अभिनंदन कर रहा है। वैज्ञानिकों ने स्वदेशी के सामथर्य से भारत को वैश्विक पटल पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे अपने शब्द देकर पोस्ट में लिखते हैं कि यह दिवस चंद्रमा से लेकर अंतरिक्ष की अनंत संभावनाओं तक भारत की साहसिक उड़ान, वैज्ञानिक सामथर्य और नवाचार की अद्भुत यात्रा का उत्सव है। उनका कहना था कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मिली यह सफलता विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति और वैश्विक पहचान प्रदान कर रहा है।
वैज्ञानिकों की हिम्मत और काबिलियत को सलाम
बधाई के पात्र वैज्ञानिकों की प्रशंसा में आज शब्द कम पड़ रहे हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी कहा कि अंतरिक्ष में चंद्रयान की सफलता एक ऐसा पल था, जिसने भारत को दुनिया के सबसे आगे अंतरिक्ष में जाने वाले देशों में शामिल कर दिया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि आज, हम अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूर की सोच, हिम्मत और काबिलियत को सलाम करते हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत का अंतरिक्ष मिशन नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और नई पीढ़ी को सीमाओं से आगे सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। दिल्ली छात्रों के बीच एसटीईएम लर्निंग और वैज्ञानिक जिज्ञासा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दुनिया का सपना भारत से पूरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरिक्ष दिवस पर कहा कि एक सपना था, चांद तक पहुंचने का। वह सपना भारत के इतिहास का गौरव बन गया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने दुनिया को भारत की वैज्ञानिक क्षमता, दृढ़ संकल्प और अंतरिक्ष में बढ़ती शक्ति का परिचय दिया है। इतिहास को याद करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि विक्रम की सुरक्षित लैंडिंग से लेकर प्रज्ञान की चंद्र सतह पर यात्रा तक, यह मिशन भारत की वैज्ञानिक यात्रा में एक मील का पत्थर बन गया। उन्होंने इसको राष्ट्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कहा कि आइए, उस ऐतिहासिक उपलब्धि को नमन करें जिसने भारत के अंतरिक्ष सपनों को नई उड़ान दी।
भारत के वैज्ञानिक हैं सामर्थ्य की पहचान
नेताओं में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने चंद्रमा पर तिरंगे की शान और भारत के वैज्ञानिक सामथर्य की पहचान चंद्रयान की सफलता को बताया। कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को भारत की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और अदम्य संकल्प का परिणाम है।
यह भी पढ़ें : युवाओं का प्रदर्शन और राष्ट्र- विरोध की रेखा
अन्य प्रमुख खबरें
-
बंगाल की खाड़ी में कार्गो जहाज डूबा, 24 मेंबर लेकर सिंगापुर जा रहा था
2026-08-23
-
Earthquake: जापान में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, Tokyo तक कांपी धरती
2026-08-23
-
ट्रंप का दावा: ईरान के रणनीतिक जलमार्ग पर जल्द होगा अमेरिका का कब्जा
2026-08-21
-
यूरोप में सदी के अंत तक 39% तक बढ़ सकता है जंगल की आग का क्षेत्रः स्टडी
2026-08-20
-
उर्सुला वॉन डेर का बड़ा दावाः खुद के शुरू किए युद्ध में हार रहा रूस?
2026-08-20
-
कोलंबिया में भूकंप प्रभावित इलाकों में 30 दिनों के लिए इमरजेंसी घोषित
2026-08-20
-
डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व पर बोला हमला
2026-08-20
-
बौखलाई पाकिस्तान सरकार, इमरान खान को कैदी बनाकर रखने की शुरू कर दी तिकड़म
2026-08-20
-
35 वर्ष बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए आज होगा मतदान
2026-08-20
-
ट्रंप की नरमी बेअसर, किम की ‘आत्मरक्षा’ चेतावनी
2026-08-19
-
यूएई के समुद्री नौवहन पर ईरान का हमला, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर फिर बढ़ा टकराव
2026-08-19
-
अमेरिका ने आईसीसी प्रमुख और सीनियर ट्रायल लॉयर पर लगाया प्रतिबंध
2026-08-19
-
होर्मुज नहीं चीन की नजर आर्कटिक पर, कंटेनर सेवा शुरू
2026-08-17
-
यूरोप के कई देशों के जंगल आग की चपेट में, ग्रीस में दंपति की मौत
2026-08-17
-
कांगो में इबोला वायरस से 2300 से अधिक लोगों की मौत
2026-08-17