Pulwama Attack Mastermind: 2019 में हुए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी बुरहान पाकिस्तान में किसी अज्ञात शख्स ने गोलियों से भून दिया। इस आतंकी को पाकिस्तान के मुज्जफराबाद में ढ़ेर किया गया। आतंकी खुद को एक टीचर बताकर रह रहा था। 14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा अटैक में हमारे देश के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। बुरहान को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।
पुलवामा के मास्टर माइंड आतंकी बुरहान को पाकिस्तान में एक अज्ञात हमलावर ने सिर में सटा कर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह लंबें समय से भारत के खिलाफ चल रहे आतंकी गतिविधियों में मुख्य किरदार निभा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार हमजा बुरहान पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क में शामिल था। 2019 में हुए पुलवामा अटैक में उसका बड़ा हाथ था। इस हमले में हमारे देश के 40 से ज्यादा के जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में मातम पसर गया था। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के हालत पंचर कर दिए थे।
सूत्रों के अनुसार आतंकी हमजा बुरहान काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों के नजर में था। वह पीओके के इलाकों में कई आतंकी संगठनों के लिए ट्रेनर का काम कर रहा था। इसके साथ ही बार्डर के इलाके में आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए मदद करता था। अल बद्र के इस आतंकी का पूरा नाम 'अर्जुमंद गुलजार डार' है। हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद के 'अब्बास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस' में प्रिंसिपल के पद पर कार्रयत था। 2015 से ही हमजा पाकिस्तान में रह रहा था। वह एक अपनी टीम का कमांडर होने के अलावा आतंकियों की भर्ती भी करता था।
14 फरवरी 2019 को दोपहर के समय करीब 3 बजकर 15 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नेशनल हाइवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो वजनी बम से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले की बस से टकरा दी थी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा के जवान शहीद हो गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली