PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
खबर सार :-
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मलेशिया गए हैं, जहाँ भारत का मकसद रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक और इनोवेशन पार्टनरशिप को मज़बूत करना है। इस दौरे के दौरान PM मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलेंगे। भारतीय समुदाय उनके स्वागत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
खबर विस्तार : -
PM Modi Malaysia Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मलेशिया पहुंच चुके हैं। शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके मेजबान, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों में काफी उत्साह था। पीएम मोदी का विमान स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मलेशिया के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
भारतीय उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी और अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और सांस्कृतिक कलाकार भी मौजूद थे। मेजबान प्रधानमंत्री ने PM मोदी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मलेशियाई सशस्त्र बलों की एक संयुक्त टुकड़ी ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सांस्कृतिक कलाकारों ने नृत्य किया, और बच्चों ने मलेशियाई और भारतीय झंडे लहराकर श्री मोदी का स्वागत किया।
PM Modi Malaysia Visit: पीएम मोदी ने शेयर की कार वाली तस्वीर
मलेशिया पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत से बहुत खुश हूं। मैं हमारी चर्चाओं और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।" साथ ही साथ ही उन्होंने अनवर इब्राहिम के साथ कार में तस्वीर भी शेयर की और कहा, "भारत-मलेशिया के लोगों के बीच संबंधों का जश्न मना रहे हैं! मैं और पीएम अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम में जा रहे हैं।"
PM Modi Malaysia Visit: पीएम मोदी ने शिवरात्रि और रमज़ान की दी शुभकामनाएं
वहीं मलेशिया के बाद पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिवरात्रि और रमज़ान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया की विरासत एक जैसी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह पिछले साल ASEAN समिट के लिए मलेशिया नहीं आ पाए थे, लेकिन उन्होंने अपने दोस्त से वादा किया था कि वह जल्द ही मलेशिया आएंगे। वादे के मुताबिक, वह यहां हैं। यह 2026 में उनकी पहली विदेश यात्रा है। आज शाम, प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर में "सेलामत दातंग मोदी जी" नाम के एक कम्युनिटी रिसेप्शन में शामिल होंगे, जिसमें लगभग 15,000 भारतीय मूल के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06