PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
खबर सार :-
PM Modi Italy Visit: इतावली कलाकारों ने बुधवार को रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है।
खबर विस्तार : -
रोम: भारतीय समुदाय के सदस्यों और अलग-अलग कलाकारों ने बुधवार को रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की बढ़ती वैश्विक साख पर गर्व है। बदले में प्रधानमंत्री मोदी ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उनका आभार जताया।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म 'X' पर लिखते हुए, PM मोदी ने कहा: "भारतीय नृत्य की 5 इतालवी शौकीन स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, लुक्रेशिया मानिसकोटी, वैलेरिया वेस्पासियानी और रोसेला फनेली ने कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक की 'त्रिजुगलबंदी' (तीन कलाकारों की जुगलबंदी) पेश की। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि भारतीय नृत्य शैलियां दुनियाभर में इतनी दिलचस्पी जगा रही हैं।"
इतालवी कलाकारों ने दी प्रस्तुति
एक और पोस्ट में, PM ने लिखा: "इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। रोम में हुए सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान, 5 इतालवी कलाकारों ने 'हंसध्वनि' की प्रस्तुति दी। वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुनी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेराडी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) को बधाई।" इटली में रहने वाले भारतीय समुदाय के कई सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi Italy Visit) से मिलकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
प्रधानमंत्री ने कलाकारों से की बातचीत
भारतीय मूल के एक सदस्य ने कहा, "यह दूसरी बार है जब मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला है और ऐसा करके मुझे बहुत खुशी हुई।" इटली के हिंदू संघ के एक सदस्य ने भी प्रधानमंत्री के प्रभाव और उपस्थिति की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जब भी वे यहां आते हैं, उनकी उपस्थिति सचमुच बहुत प्रभावशाली होती है। उन्हें देखकर भारतीयों का मन खुशी से भर जाता है, क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।" एक और कलाकार, फ्रांसेस्को घेराडी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कलाकारों से बातचीत भी की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28