Islamabad blast: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जबरदस्त धमाका, 65 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों जख्मी
खबर सार :-
Islamabad blast: इस्लामाबाद के तरालाई इलाके में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक इमाम बारगाह (शिया मस्जिद) में आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 65 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं। राष्ट्रपति जरदारी ने इस हमले की निंदा की है।
खबर विस्तार : -
Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में ज़बरदस्त धमाका हुआ हुआ। शहजाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुए इस आत्मघाती बम धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। पाकिस्तानी अखबार टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक, इस हमले में 65 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 100 ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। क्योंकि जिस वक्त यह धमाका हुआ उस समय मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह एक शिया मस्जिद है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
Islamabad blast: इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि धमाका पूरी तरह से आत्मघाती हमला था या किसी और तरीके से किया गया था। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू कर दिया है। जबकि इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Islamabad blast: इससे पहले 11 नवंबर को हुआ था धमाका
बता दें कि 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर भी इसी तरह का धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज़्यादा घायल हुए थे। TTP के अलग हुए ग्रुप, जमात-उल-अहरार (JuA) ने उस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। फिलहाल, किसी भी संगठन ने इस ताज़ा हमले की आधिकारिक तौर पर ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक पाकिस्तानी सशस्त्र बल सशस्त्र आतंकवादियों को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। धमाके के ठीक एक दिन पहले ही इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों और तलाशी अभियानों में लगभग 216 आतंकवादियों को मार गिराया है।
राष्ट्रपति ज़रदारी ने की हमले की निंदा
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है।
ज़रदारी ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन मेडिकल इलाज देने का निर्देश दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06