Nobel Shaanti Puraskaar 2026 : नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवारों के नामांकन, नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने की घोषणा, 9 अक्टूबर को होगा विजेता का ऐलान
खबर सार :-
नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने इसकी घोषणा की है। इस लिस्ट में 208 व्यक्ति व 79 संगठन शामिल हैं। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति व संगठन को दिया जाता है जिसने शांति, संवाद, संघर्ष समाधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। विजेता की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।
खबर विस्तार : -
Nobel Shaanti Puraskaar 2026 : इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए कुल 287 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के प्रति वैश्विक रुचि को दर्शाता है। गुरुवार को नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने इसकी घोषणा की। कमिटी ने बताया कि इस सूची में 208 व्यक्ति और 79 संगठन शामिल हैं, हालांकि इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
गोपनीय रखे जाते हैं नामांकित व्यक्तियों-संगठनों के नाम
समिति ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “बढ़ते संघर्षों के दौर में ऐसे उम्मीदवारों की कमी नहीं है, जिनकी प्रतिबद्धता और नए विचार बेहतर भविष्य की ओर इशारा करते हैं। नामांकित व्यक्तियों और संगठनों के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। हालांकि, जिन लोगों को नामांकन करने का अधिकार होता है—जैसे पूर्व विजेता, सांसद या विभिन्न देशों के मंत्री—वे चाहें तो अपने द्वारा सुझाए गए नाम सार्वजनिक कर सकते हैं।
अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत दिया जाता है यह पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी के अनुसार, हर साल 31 जनवरी तक नामांकन जमा किए जाते हैं। इसके बाद समिति अपनी पहली बैठक में कुछ और नाम भी जोड़ सकती है। 2026 में समिति की पहली बैठक 26 फरवरी को आयोजित हुई थी। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत उस व्यक्ति या संगठन को दिया जाता है, जिसने शांति, संवाद, संघर्ष समाधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो।
सबसे प्रमुख-योग्य उम्मीदवार किए जाते हैं शॉर्टलिस्ट
सभी वैध नामांकनों की समीक्षा के बाद समिति एक शॉर्टलिस्ट तैयार करती है, जिसमें सबसे प्रमुख और योग्य उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस प्रक्रिया में समिति विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोध सामग्री की मदद लेती है, ताकि हर उम्मीदवार का गहराई से मूल्यांकन किया जा सके।
9 अक्टूबर को होगी 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की घोषणा
समिति की कार्यवाही पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। नियमों के मुताबिक, नामांकन से जुड़ी जानकारी 50 साल तक सार्वजनिक नहीं की जाती। न ही समिति उम्मीदवारों के नाम आधिकारिक रूप से जारी करती है। मीडिया में आने वाले नाम अक्सर अटकलों या नामांकन करने वाले व्यक्तियों के दावों पर आधारित होते हैं। 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को Oslo में आयोजित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06