Nepal Election Results 2026: प्रचंड जीत की ओर Gen-Z के हीरो बालेन शाह की पार्टी RSP, केपी ओली का बुरा हाल
खबर सार :-
Nepal Election Results 2026 live: नेपाल में 5 मार्च को हुए आम चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो गए है। Gen-Z के हीरो बालेन शाह बनाम ओली कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल शुरुआत रुझानों में RSP बढ़त बनाए हुए है।
खबर विस्तार : -
Nepal Election Results 2026: नेपाल में 5 मार्च, 2026 को हुए ऐतिहासिक आम चुनाव की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान देश की राजनीति में एक बड़ी उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं। अब तक के नतीजों और रुझानों में पुरानी और पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है। सितंबर 2025 के 'Gen Z' आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसने KP शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की सरकार को हटा दिया था। वहीं युवाओं के भारी समर्थन पर सवार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है।
Nepal Election Results 2026: रुझानों में बालेन शाह की पार्टी को बढ़त
शुरुआती रुझानों में Gen-Z के हीरो बालेन शाह (Balen Shah) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 55 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि नेपाली कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है। इसके अलावा CPN UML 4, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 3 और अन्य दलों ने एक सीट पर आगे चल रही है। उधर बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व पीएम के.पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं।
शुरुआती वोटों की गिनती के मुताबिक, शाह को 1,478 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 385 वोट मिले हैं। शाह की बढ़त के अलावा, उनकी पार्टी, RSP, भी शुरुआती वोटों की गिनती में अच्छी-खासी बढ़त बना रही है। RSP का मकसद देश की राजनीति में पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के दशकों पुराने दबदबे को खत्म करना है। यह चुनाव नेपाल की राजनीति में स्पष्ट रूप से एक 'पीढ़ीगत बदलाव' की कहानी लिख रहा है।
Nepal Election 2026: 5 मार्च को हुई थी वोटिंग
बता दें कि नेपाल में कल, 5 मार्च को हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स (संसद का निचला सदन) की 275 सीटों के लिए वोटिंग शांति से खत्म हो गई। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, आम चुनाव में लगभग 60% वोटिंग हुई। देश भर में बनाए गए 10,963 पोलिंग स्टेशनों पर वोट डाले गए। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उनका मकसद जल्द से जल्द वोटों की गिनती पूरी करना है। दरअसल 275 सीटों में 165 सांसद फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम के तहत चुने जाते है, जबकि बाकी 110 सीटों पर प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम के तहत फैसला होगा।
Gen-Z के आंदोलन ने बाद पहली बार हुए चुनाव
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं, जिसने उस समय के प्रधानमंत्री के.पी. ओली की मिली-जुली सरकार गिरा दी थी। नेपाली लोगों में यह भावना बढ़ रही थी कि पारंपरिक पार्टियों और उनके नेतृत्व की वजह से देश पीछे रह गया है। यही वजह है कि नेपाल में Gen-Z का कड़ा विरोध शुरू हो गया। Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के लगभग छह महीने बाद नेपाल में आम चुनाव हो रहे हैं। यही वजह है कि पुरानी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां शुरुआती नतीजों में खराब प्रदर्शन कर रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06