Nepal Election Results 2026: काठमांडू की सभी सीटों पर RSP का कब्जा, बालेन शाह ने केपी ओली को छोड़ा पीछे
खबर सार :-
Nepal Election Results 2026: नेपाल के आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। 161 सीटों के रुझानों में पार्टी 20 सीटें जीत चुकी है और 98 पर आगे है। झापा-5 सीट पर बालेन शाह आगे चल रहे है, जबकि केपी ओली बहुंच पीछे चल रहे है।
खबर विस्तार : -
Nepal Election Results 2026: नेपाल में 5 मार्च को हुए आम चुनावों के बाद वोटों की गिनती अभी भी जारी है। नेपाल के आम चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में नेपाल में इस बार जेन-जी के हीरो बालेन शाह पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) की सरकार बनने जा रहा है। RSP जबरदस्त बढ़त बनाती नजर आ रही है। अब तक की वोटों की गिनती में, पीएम पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह पूर्व पीएम केपी ओली से बहुत आगे चल रहे हैं।
Nepal Election Results 2026: बड़ी जीत को ओर RSP
चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, 165 में से 161 सीटों के लिए रुझान आ चुके हैं। RSP ने अब तक 20 सीटें जीती हैं और 98 पर आगे चल रही है। RSP प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन वोटिंग में भी हावी दिख रही है। शुरुआती गिनती से पता चलता है कि पार्टी को आधे से ज़्यादा वोट मिले हैं। इससे साफ पता चलता है कि RSP इस चुनाव में एक बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। पूर्व PM पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अपने चुनाव क्षेत्र रुकुम ईस्ट-1 से 10,240 वोटों से जीत हासिल की है। CPN-UML यहां दूसरे नंबर पर रही, जिसके उम्मीदवार को 3462 वोट मिले। इस बीच, झापा-5 में बालेंद्र शाह को 34,863 वोट मिले हैं और वह 25,795 वोटों से आगे चल रहे हैं। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 25,795 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Nepal Election Results 2026: काठमांडू की सभी सीटों पर RSP का कब्जा
नेपाल चुनाव में काठमांडू घाटी से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पूर्व मेयर और रैपर बालेंद्र 'बालेन' शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने यहां क्लीन स्वीप किया है। काठमांडू घाटी की सभी सीटों पर RSP के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की या बढ़त बनाई, जिससे पार्टी को राजधानी क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक फायदा हुआ।
शुरुआती रुझानों में नेपाल में एक बड़े पॉलिटिकल बदलाव का इशारा कर रहे हैं। सितंबर 2025 में, नेपाल में हिंसक जन-जी प्रोटेस्ट हुए थे, जिससे केपी ओली की सरकार चली गई थी। तब से पहली बार चुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में तीन साल पुरानी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) पुरानी पॉलिटिकल पार्टियों से आगे चल रही है। कुल RSP ने अब तक 20 सीटें जीती हैं और 98 पर आगे चल रही है। वहीं नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 11 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि CPN-UML 10 सीटों पर आगे चल रही है।
बालेन शाह पर जनता ने दिखाया भरोसा
नेपाली मीडिया के जारी आंकड़ों के मुताबिक, RSP पूरे देश में भारी बढ़त बनाए हुए है। फाइनेंस मिनिस्टर रमेशोर खनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, "अब तक गिने गए वोटों के आधार पर, ऐसा लगता है कि यह दावा कि यह संविधान एक स्थिर बहुमत वाली सरकार नहीं दे सकता, एक बार फिर गलत साबित होगा।" एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालेन शाह फैक्टर उनकी करप्शन-फ्री काठमांडू मेयर के तौर पर रेप्युटेशन है। बालेन शाह के अलावा, RSP पर लोगों के इतने ज़्यादा भरोसे के और भी कारण हैं। RSP के स्पोक्सपर्सन झा ने कहा, "हमारे असली दुश्मन देश में करप्शन, गरीबी और खराब गवर्नेंस हैं। कैंडिडेट और पॉलिटिकल पार्टियां डेमोक्रेटिक प्रोसेस में सिर्फ कॉम्पिटिटर हैं और सभी के वजूद का सम्मान करते हुए, हमें कंट्रोल्ड, लिबरल और ज़िम्मेदार बने रहना चाहिए। यह सभी से रिक्वेस्ट है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06