इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें
खबर सार :-
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। कई देशों में पेट्रोलियम की कीमतें बढा दी गई हैं। बांग्लादेश में जेट फ्यूल की कीमतों में 80 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने भी तेल की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 20-25 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
काठमांडू : दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल स्टेशन पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, देश में जेट फ्यूल की कीमतों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
पेट्रोल, केरोसीन और डीजल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
एनओसी के अनुसार, नेपाल में पेट्रोल, केरोसीन और डीजल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो आज आधी रात से लागू होगी। पिछली बार कीमतों में बदलाव 15 मार्च को किया गया था। नए बदलाव के बाद पेट्रोल की कीमतें अब पहली कैटेगरी में 184.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी कैटेगरी में 186 रुपए और तीसरी कैटेगरी में 187 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
तीसरी श्रेणी में शामिल हैं काठमांडू, पोखरा और दीपायल
इसी तरह डीजल और केरोसिन पहली श्रेणी में 164.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 166 रुपए प्रति लीटर और तीसरी श्रेणी में 167 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा। पहली श्रेणी में चराली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भालबाड़ी, नेपालगंज और बीरगंज शामिल हैं। सुर्खेत और डांग दूसरी श्रेणी में आते हैं, जबकि काठमांडू, पोखरा और दीपायल तीसरी श्रेणी में शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल की बढोतरी से मूल्य वृद्धि आवश्यक
एनओसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू पेट्रोलियम कीमतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल की वृद्धि के साथ संरेखित करने के लिए मूल्य वृद्धि आवश्यक थी। इसी तरह, डीजल और केरोसिन पहली श्रेणी में 164.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 166 रुपए प्रति लीटर और तीसरी श्रेणी में 167 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा। सुरखेत और डांग दूसरी कैटेगरी में आते हैं, जबकि काठमांडू, पोखरा और दीपायल तीसरी कैटेगरी में शामिल हैं। एनओसी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में हाल की बढ़ोतरी के साथ घरेलू पेट्रोलियम कीमतों को अलाइन करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी थी।
बांग्लादेश में जेट फ्यूल की कीमतों में 80 फीसदी की भारी बढ़ोतरी
वहीं, बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार के अनुसार, बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध से जुड़े वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए कंज्यूमर लेवल पर जेट फ्यूल की कीमतों में 80 फीसदी की भारी बढ़ोतरी कर दी। बांग्लादेश में डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत 112.41 टका से बढ़कर 202.29 टका प्रति लीटर तय की गई है। वहीं, इंटरनेशनल विमान के लिए जेट फ्यूल की कीमत 0.738 डॉलर (90.58 टका) प्रति लीटर से बढ़कर 1.3216 डॉलर (162.21 टका) प्रति लीटर होगी। अमेरिका में भी तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला।
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोलियम कीमतों में 20-25 प्रतिशत तक उछाल
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20-25 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला। इसके अलावा, यूरोपीय देशों, खासकर जर्मनी में गैस और पेट्रोल के दाम 10-15 प्रतिशत तक बढ़ गए और थाईलैंड में पेट्रोल स्टेशनों पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। पेट्रोल स्टेशन पर राशनिंग का मतलब है कि ईंधन की बिक्री पर सीमा तय करना। जब किसी देश में तेल की भारी कमी हो जाती है या कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जातीहैं, तो सरकार या पेट्रोल पंप मालिक यह नियम लागू करते हैं कि एक व्यक्ति एक बार में कितना तेल खरीद सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06