मध्य पूर्व में जंग तेज: इजरायल के 70 ठिकानों पर हमले का दावा, लेबनान-गाजा में तबाही बढ़ी
खबर सार :-
मध्य पूर्व में इजरायल, ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह और हमास के बीच बढ़ता टकराव क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ा रहा है। लेबनान और गाजा में भारी जनहानि और बुनियादी ढांचे की तबाही से मानवीय संकट गहरा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द कूटनीतिक समाधान नहीं निकला तो संघर्ष और व्यापक रूप ले सकता है।
खबर विस्तार : -
Middle East War: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, हमास और हिज्बुल्लाह की सक्रियता तथा लेबनान में इजरायली हमलों ने पूरे क्षेत्र को युद्ध के बड़े खतरे में डाल दिया है। ताजा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 70 ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें कई सैन्य और खुफिया केंद्र शामिल हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी हमले की जानकारी
इजरायल डिफेंस फोर्सेज यानी Israel Defense Forces (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि इन हमलों में आतंकवादी ढांचे, हथियार भंडारण केंद्र, कमांड सेंटर और बेरूत में स्थित Islamic Revolutionary Guard Corps एयर फोर्स मुख्यालय को निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के मुताबिक इन हमलों के जरिए हिज्बुल्लाह की सैन्य क्षमता को कमजोर करने की कोशिश की गई है।

हिज्बुल्लाह के 10 मुख्यालयों पर सटीक हमले का दावाः आईडीएफ
आईडीएफ ने यह भी बताया कि महज 30 मिनट के भीतर दक्षिणी बेरूत के दहिह इलाके में हिज्बुल्लाह के 10 मुख्यालयों पर सटीक हमले किए गए। इनमें संगठन का इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, राडवान यूनिट का कमांड सेंटर और कई अन्य रणनीतिक ठिकाने शामिल थे। सेना का दावा है कि हमलों के दौरान बड़ी संख्या में हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए, जो इजरायल पर हमले की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही कई रॉकेट लॉन्चर भी नष्ट कर दिए गए जो हमले के लिए तैयार अवस्था में थे।
खियाम शहर में इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच तीखी झड़प
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायल ने पूर्वी लेबनान के बालबेक जिले के कसर नबा इलाके में एक इमारत पर दो एयर स्ट्राइक किए। पहले हमले में विस्फोट नहीं हुआ, जिसके बाद दूसरा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इस इमारत को पहले ही इजरायल की ओर से संभावित लक्ष्य घोषित किया गया था। दक्षिणी लेबनान के खियाम शहर से भी भारी गोलाबारी की खबरें सामने आई हैं। यहां इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच तीखी झड़प जारी है। इसके अलावा इजरायली सेना ने बेका वैली के पूर्वी गांव डौरिस के निवासियों को इलाके को खाली करने की चेतावनी दी है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला हिज्बुल्लाह के सैन्य ढांचे को नष्ट करने के लिए किया जाएगा।

हिजबुल्लाह ने खामनेई की मौत का बदला लेने की दी थी धमकी
मध्य पूर्व में तनाव तब और बढ़ गया जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त एयर स्ट्राइक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सामने आई। इस घटना के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ बदला लेने की धमकी दी और इजरायली शहरों की ओर रॉकेट दागने शुरू कर दिए। इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली जवाबी हमलों की शुरुआत से अब तक कम से कम 570 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कई बच्चे और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और हजारों नागरिकों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।
अस्पतालों, स्कूलों और नागरिक ढांचों को भारी नुकसान
इस युद्ध का असर केवल लेबनान तक सीमित नहीं है। गाजा पट्टी में पहले से ही जारी इजरायल और हमास के संघर्ष ने व्यापक मानवीय संकट पैदा कर दिया है। अस्पतालों, स्कूलों और नागरिक ढांचों को भारी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द युद्धविराम नहीं हुआ तो पूरे क्षेत्र में मानवीय स्थिति और गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान समर्थित संगठनों और इजरायल के बीच बढ़ता सैन्य टकराव मध्य पूर्व को बड़े क्षेत्रीय युद्ध की ओर धकेल सकता है। फिलहाल दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीतिक प्रयास इस संघर्ष को रोक पाएंगे या आने वाले दिनों में हिंसा और बढ़ेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06