Israel-US Attacks Iran: खामेनेई की मौत ! इज़राइली-US हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
खबर सार :-
Israel-US Attacks Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद देश में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई, जो इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक थे, मर गए हैं।
खबर विस्तार : -
Israel-US Attacks Iran: इजरायल-अमेरिका के भीषण हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई है। साथ ही उनके परिवार के चार और सदस्यों की भी जान चली गई है। ईरानी मीडिया ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। प्रेस टीवी ने बताया कि खामेनेई नहीं रहे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत की बात कही है। ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान में शांति स्थापित होने तक हमले जारी रहेंगे। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। जबकि मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इजरायल और अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने कई अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया।
Khamenei के साथ बेटी-दामाद,बहू और पोता भी मारा गया
ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के कई मीडिया आउटलेट्स ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। IRIB ने रविवार सुबह बताया, "ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं।" खामेनेई के साथ उनकी बेटी, पोता, बहू और दामाद भी हमले में मारे गए। इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमले में मारे गए ईरानी मिलिट्री ऑफिसर्स की पहचान कर ली है, जिसमें सीनियर मिलिट्री ऑफिसर अली शमखानी और IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर शामिल हैं। IDF ने कहा कि ईरान के मिलिट्री इमरजेंसी हेडक्वार्टर में इंटेलिजेंस चीफ सलाह असदी और सीनियर मिलिट्री ऑफिसर मोहम्मद शिराज़ी भी हमले में मारे गए।
Israel-US Attacks Iran: तेहरान में बैठक करने वाले थे खामेनेई
एक अमेरिकी सोर्स ने इजरायली अखबार Ynet News को बताया कि खामेनेई (Khamenei) उस शाम तेहरान में एक मीटिंग करने वाले थे, और इजरायली इंटेलिजेंस को इस बारे में पता था। हालांकि, इंटेलिजेंस एजेंसी को यह भी पता चला कि सुप्रीम लीडर शनिवार सुबह भी एक मीटिंग करने वाले थे, इसीलिए इजरायली हमला सुबह किया गया। हालांकि मीटिंग की जगह का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन तेहरान में एक सुरक्षित कंपाउंड में शुरुआती हमलों में उनकी मौत हो गई।
Israel-US Attacks Iran: ट्रंप ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि
US प्रेसिडेंट ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार रात सबसे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की घोषणा की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गया है।" ट्रंप के बयान से कुछ घंटे पहले ही, इज़राइली और US अधिकारियों ने कहा था कि खामेनेई हमले में मारा गया है। इज़राइल के चैनल 12 ने बताया कि तेहरान में उनके कंपाउंड से खामेनेई की बॉडी मिलने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को उनकी बॉडी की फोटो दिखाई गई।
इज़राइल ने कहा कि अमेरिका के साथ जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन के शुरुआती हमलों में टारगेट किए गए 30 बड़े नेताओं में से कई मारे गए। इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि जब तक ईरानी लोग आज़ाद नहीं हो जाते, मिलिट्री कार्रवाई जारी रहेगी। इस बीच, इज़राइली एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। उधर खामेनेई की मौत के बाद, ईरान ने भी इज़राइल पर हमले शुरू कर दिए। तेल अवीव में ईरानी हमले में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा दुबई में ईरान ने हमला किया। दुबई में कई धमाके सुनाई दिए।
इजरायल का स्कूल पर हमला, 85 छात्राओं की मौत
दक्षिणी ईरान में हुए इस हमले में करीब 85 छात्राएं मारी गईं। वे सभी होर्मोज़गन प्रांत के मिनाब के एक स्कूल में पढ़ती थीं। मिनाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद रादमेहर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कम से कम 53 छात्राएं मलबे में दबी हुई हैं। खबर है कि ईरानी सेना ने बड़े पैमाने पर जवाबी हमले किए। पूरे इलाके में इज़राइल के कब्ज़े वाले इलाकों और US मिलिट्री बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया। स्कूली लड़कियों की हत्या के बारे में, ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम हुसैन मोहसेनी ने कहा कि ईरानी सेना इन हत्याओं का बदला ज़रूर लेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06