Iran-US Israel War Ceasefire: शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के PM नेतन्याहू, पाक को दी कड़ी चेतावनी
खबर सार :-
Iran-US Israel War Ceasefire: बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) को कड़ी चेतावनी दी है, क्योंकि उन्होंने इज़रायल को "कैंसर" और "इंसानियत के लिए श्राप" कहा था। इज़रायली ने साफ कहा कि उनके विनाश की बात करने वाला देश कभी भी शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं हो सकता। इस तीखी प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Iran-US Israel War Ceasefire: अमिरेका-ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर बड़ा हमला किया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के हमले के बारे में कुछ ऐसा कहा जिससे इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए।
पीएम नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं करुंगा। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने क्या कहा था
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। एक ओर जहां इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं दूसरी ओर लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह लोगों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। खून-खराबा लगातार जारी है।" इजरायल के खिलाफ आग उगलते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाएं और उन्हें नरक में जलाएं।"
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने की थी इजरायली हमले की निंदा
जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने हाल ही इजरायली हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इजरायली हमले के बाद उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से फोन पर बात की। PM शाहबाज़ ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने आज शाम लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम से बात की। मैंने लेबनान के ख़िलाफ इजरायल के लगातार हमलों की कड़ी निंदा की और इन दुश्मनी की वजह से लेबनान में हज़ारों लोगों की जान जाने पर अपनी संवेदना ज़ाहिर की। मैंने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका बातचीत के जरिए बातचीत को आसान बनाने समेत शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित किया।"
सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद किया हमला
बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान पर एक दिन का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज़्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज़्यादा घायल हो गए। इस हमले की दुनियाभर के तमाम देश निंदा कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06