राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
खबर सार :-
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ईरानी प्रशासन ने वैश्विक मीडिया में चल रहीं इस तरह की खबरों का खंडन किया है।
खबर विस्तार : -
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। मसूद ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रविवार को वैश्विक मीडिया में उनके कथित इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों पर ईरानी प्रशासन ने देर रात जवाब जारी किया। प्रशासन की प्रवक्ता फ़ातिमा मोहजेरानी ने कहा कि ये खबरें महज अफवाहें हैं।
IRNA न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी प्रशासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने रविवार देर रात अपने X हैंडल पर कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन इन मुश्किल समय में ईरानी लोगों के साथ खड़े हैं। उनका प्रशासन देश की समस्याओं को सुलझाने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मोहजेरानी ने कहा कि वह अपने पद पर बने हुए हैं और उनके पद छोड़ने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं।
सरकार ने कहा, दावों में सच्चाई नहीं
गौरतलब है कि मसूद पेजेशकियन ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने "थोपे गए युद्ध" के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए सभी एजेंसियों की सराहना की। जनता से मौजूदा हकीकत के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि देश की कुछ आर्थिक चुनौतियां थोपे गए प्रतिबंधों और बाहरी दबावों के कारण पैदा हुई हैं। इसके कुछ ही समय बाद, उनके इस्तीफे की खबरें सामने आने लगीं; यहां तक कि यह भी दावा किया गया कि उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इन दावों में जरा भी सच्चाई नहीं है।
समझौते के मसौदे पर मतभेद
अमेरिका की हालिया प्रतिक्रिया मिलने के बाद ईरान संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे में अपने भी कुछ बदलाव करेगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। शनिवार को अमेरिकी मीडिया ने कहा कि अमेरिका ने मसौदा समझौते के कुछ हिस्सों में बदलाव करके उसे तेहरान को वापस भेजा है। इन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान भी अपने अनुसार मसौदे में संशोधन करेगा। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ ने कहा कि जब तक ईरानी लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं होते, तेहरान अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।
ये भी पढ़ेंः- कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26
-
एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान
2026-10-25
-
Zelenskyy, त्रिपक्षीय बैठक में होंगे शामिल, जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
2026-10-25
-
रक्षा निर्यात में India की छलांग: Europe में भारतीय हथियारों की मांग बढ़ी
2026-10-24
-
Odisha में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव-2026 का CM ने किया शुभारंभ
2026-10-24
-
Zelenskyy ने कहा, मुद्दों से भटका रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
2026-10-24
-
Trump की पत्नी करा रहीं मध्यस्थता, Oleshky में फंसे लोगों में उम्मीद जगी
2026-10-24
-
ताइवान में टाइफून ‘चांपी’ को लेकर अलर्ट, भारी बारिश के आसार
2026-10-23
-
तिब्बत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके
2026-10-23
-
Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड की नई रणनीति: खनिज, रक्षा और व्यापार पर बड़ा जोर
2026-10-22
-
आकर्षित कर रहे थे धार्मिक नाम, केदार, त्रिदेव, अलकनंदा खूब भाए
2026-10-22
-
Hormuz जलडमरूमध्य में तनाव: टैंकर पर हमला; सभी 21 भारतीय सुरक्षित
2026-10-22
-
चीन का गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पार, डॉलर को चुनौती देने की तैयारी
2026-10-19