US Iran Ceasefire : ईरान ने अमेरिका पर लगाया परमाणु बातचीत बिगाड़ने का आरोप, कहा... यूएस की सख्त मांगों से बिगड़ी एनपीटी को लेकर चल रही वार्ता
खबर सार :-
ईरान ने अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र में परमाणु बातचीत को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। तेहरान ने कहा कि यूएस की अधिक सख्त मांगों के चलते परमाणु अप्रसार संधि यानि एनपीटी को लेकर चल रही वार्ता खराब हो गई। अमेरिका और उसके साथी देशों की वजह से एनपीटी समीक्षा सम्मेलन तीसरा बार बेनतीजा समाप्त हुआ। एनपीटी एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जिसे 1970 को लागू किया गया था। इसका उद्देश्य परमाणु हथियार का प्रसार रोकना है।
खबर विस्तार : -
US Iran Ceasefire : ईरान ने शनिवार को अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र में परमाणु बातचीत को बिगाड़ने का आरोप लगाया। तेहरान का कहना है कि उसकी ज्यादा सख्त मांगों की वजह से परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) को लेकर चल रही वार्ता खराब हो गई है। ईरान के अनुसार, अमेरिका और उसके साथी देशों की वजह से एनपीटी समीक्षा सम्मेलन लगातार तीसरी बार बिना बेनतीजा खत्म हुई।
US Iran Ceasefire : अमेरिका की अत्यधिक मांगों ने एनपीटी को धकेला पतन की ओर
यूएन में ईरान के स्थायी मिशन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स पर दी। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, अमेरिका की अत्यधिक मांगों ने एनपीटी को पतन की ओर धकेल दिया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों की बाधा डालने वाली नीतियों के कारण एनपीटी समीक्षा सम्मेलन लगातार तीसरी बार विफल रहा।" इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में ईरान की चेतावनी का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे लिखा: "परमाणु निरस्त्रीकरण के बिना एनपीटी भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।
US Iran Ceasefire : परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए कर रहा था बैठक का इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उस भाषा को लेकर था जिसे अमेरिका अंतिम दस्तावेज में शामिल करना चाहता था। ईरान का स्पष्ट मानना है कि अमेरिका इस बैठक का इस्तेमाल उनके परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए कर रहा था। इसी वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। उनका मत है कि अगर बड़े देश खुद अपने परमाणु हथियार कम नहीं करेंगे, तो दुनिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने की बात सिर्फ छलावा बन कर रह जाएगी।
US Iran Ceasefire : परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना था सम्मेलन का उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र में परमाणु हथियारों को रोकने और दुनिया में शांति बनाए रखने को लेकर एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन 27 अप्रैल को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हुआ। इस बैठक में कई देशों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना, देशों के बीच तनाव कम करना और दुनिया को परमाणु हथियारों के खतरे से सुरक्षित बनाना था।
US Iran Ceasefire : एक अंतरराष्ट्रीय संधि है एनपीटी
प्रसारक एनएचके जापान के अनुसार, सम्मेलन के अध्यक्ष डो हंग वियत ने शुक्रवार की बैठक में कहा कि कोई आम सहमति नहीं बन पाई, जो बेहद खेदजनक है। एनपीटी एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों का प्रसार रोकना, परमाणु निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देना और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग करना है। 1968 में इस संधि पर हस्ताक्षर हुए थे और 5 मार्च 1970 को इसे लागू किया गया था। वहीं, 11 मई 1995 को इसे अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06