इंडोनेशिया में समुद्र के बीच पैसेंजर जहाज में भीषण आग, 5 की मौत, 41 लापता, बचाव अभियान जारी
खबर सार :-
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक जहाज में आग लगने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और 41 लोगों के लापता होने का खबर है। बताया जा रहा है कि जहाज में 271 यात्री सवार थे।
खबर विस्तार : -
Indonesia Ship Fire: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक जहाज में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय जहाज में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। अभी भी लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 225 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
पैसेंजर जहाज में हुआ हादसा
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के समीप एक पैसेंजर जहाज में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस जहाज में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इंडोनेशिया की बचाव टीम के अनुसार लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जाते वक्त हादसे का शिकर हो गया। जावा के उत्तर पूर्वी तट के पास मदुरा द्वीप के पास पहुंचते ही अचानक जहाज में आग लग गई। बचाव टीम ने तुरंत रेस्क्यू के लिए कई जहाज तैनात कर दिए। इसके साथ ही टीम आग के लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में तीन यात्रियों की मौत
इंडोनेशिया में पिछले साल भी ऐसा ही हादसा हुआ था। 19 जुलाई 2025 को मनाडो राजधानी स्थित नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्रियों से भरी जहाज में आग लग गई थी। इस आग ने कुछ ही समय में भयंकर रुप ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इस जहाज का नाम KM बार्सिलोना 5 था। इसमें कुल 280 यात्री सवार थे। इसके पहले साल 2021 में मोलुक्का सागर में केएम कार्या इंदाह में आग लगी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई यात्रियों को जहाज से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। इसके साथ ही बचाव टीम के साथ मछली पकड़ने वाले नाविकों की मदद से 181 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था। इसमें 22 बच्चे, 14 क्रू मेंबर भी शामिल थे।
भारतीय पर्यटकों में काफी प्रचलित जगह
इसी साल 11 जुलाई को दक्षिण वियतनाम में हादसा हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कुल 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसा वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप, फु क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूर हुआ। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें कुल 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि समुद्र की ऊंची लहरों के कारण यह हादसा हुआ। यह हादसा तब हुआ, जब वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास से गुजर रही थी। बता दें कि हाल की कुछ वर्षों में यह जगह भारतीय पर्यटकों में काफी प्रचलित हुआ था। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टी मनाने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़ें: वियतनाम में बड़ा हादसाः भारतीय पर्यटकों से भारी नाव समुद्र में पलटी, 15 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल में बाढ़ के कारणों का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, समिति गठित
2026-09-16
-
अवामी लीग के 7 लोगों को मौत की सजा, पार्टी का आरोप.अदालतें बनी हैं बंधक
2026-09-16
-
पड़ोसी देशों तक जाएगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ा रहा नेटवर्क
2026-09-15
-
243 यात्रियों का जहाज इंडोनेशिया के जावा सागर में खोया
2026-09-13
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ’सौदागर‘ नहीं .‘दोस्त’ चाहिए!
2026-09-12
-
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति
2026-09-11
-
कांगो में 27 बच्चों की जलकर मौत, 300 घर राख
2026-09-11
-
बांग्लादेशः नहीं रहीं चिन्मय कृष्ण दास की मां, कोर्ट से नहीं मिली पैरोल
2026-09-10
-
नेपाल में LPG संकट, 3,000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; मंत्री का इस्तीफा
2026-09-10
-
मिडटर्म चुनाव का परिणाम तय करेगा डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे का भविष्य
2026-09-10
-
इजरायल ने दिया यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास बंद करने का आदेश
2026-09-09
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट
2026-09-09
-
ईरान का जोरदार पलटवार, जॉर्डन में US बेस पर दागी मिसाइलें
2026-09-09
-
कांगो में इबोला बेकाबू, संक्रमण के बदलते पैटर्न ने बढ़ाई WHO की चिंता
2026-09-09
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08