भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने राष्ट्रपति मैक्रों का भारत आगमन, पीएम मोदी के साथ करेंगे आज मुलाकात
खबर सार :-
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है। राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।
पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता मिलकर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी।
आगे बढ़ेगी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी
भारत रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि उनके साथ व्यापार, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भी भारत आ रहे हैं, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "साथ मिलकर, हम अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी।
19 फरवरी को एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेगें मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों भारत सरकार के निमंत्रण पर ‘एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान, मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भी शामिल होंगे। मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
मैक्रों संयुक्त भारत-फ्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन 2026 का करेंगे उद्घाटन
फ्रांस के राष्ट्रपति 17 से 19 फरवरी तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर रहेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा और मुंबई में उनका पहला ऑफिशियल कार्यक्रम है। मंगलवार को दोपहर करीब 3:15 बजे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री ऑफिस के मुताबिक, बातचीत में भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई प्रगति का पूरा रिव्यू शामिल होगा। बाद में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06